पिछले लगभग पांच साल से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Puducherry )की उप राज्यपाल किरण बेदी ( Kiran Bedi ) को उनके पद से हटा दिया गया है। मंगलवार रात राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। पुदुचेरी की कांग्रेस सरकार किरण बेदी को हटाने की मांग कर रही थी। किरण बेदी ने बुधवार सुबह ट्वीट करके अपने इस कार्यकाल के दौरान सभी के सहयोग पर धन्यवाद दिया है।
पुडुचेरी के उप राज्यपाल ( Lieutenant Governor )के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ( Kiran Bedi)ने भारत सरकार समेत अपने तमाम साथियों का शुक्रिया अदा किया। किरण बेदी ने एक पत्र लिखकर भारत सरकार का आभार जताया। इसी के साथ उन्होंने अपने तमाम साथियों का भी आभार जताया।
इससे कुछ देर पहले उन्होंने एक ट्वीट कर बड़ा ही सकारात्मक संदेश दिया। किरण बेदी( Kiran Bedi ) ने अपनी डायरी का कवर पेज ट्वीट किया, जिस पर संदेश लिखा था – ”दयालु हदय, प्रखर दिमाग और बहादुर आत्मा।”
किरण बेदी ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपना संदेश पढ़कर सुना रही हैं। किरण बेदी ने लिखा है, ‘पुदुचेरी के उप राज्यपाल के रूप में मेरी यात्रा में शामिल पुदुचेरी की जनता और सरकारी अफसरों को धन्यवाद।’
अपने संदेश में किरण बेदी ने कहा, ‘पुदुचेरी के उप राज्यपाल के रूप में जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव मुहैया कराने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद। मैं उन लोगों को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरे साथ काम किया। गहरे संतोष भाव के साथ मैं कह सकती हूं कि ‘टीम राजनिवास’ ने जनता के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर पूरी मेहनत से काम किया।’ किरण बेदी ने आगे कहा, ‘पुदुचेरी का उज्जवल भविष्य यहां की जनता के हाथों में है। एक समृद्ध पुदुचेरी के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
Thank all those who were a part my journey as Lt Governor of Puducherry—
The People of Puducherry and all the Public officials. ? pic.twitter.com/ckvwJ694qq— Kiran Bedi (@thekiranbedi) February 17, 2021
Good #MorningNutrition.
From the cover of a dairy on my table this morning. pic.twitter.com/Fa9Ru9TFbt— Kiran Bedi (@thekiranbedi) February 17, 2021