केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी( Puducherry ) में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने गुरुवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पुडुचेरी में लगभग 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने एक रैली की। इसमें पीएम मोदी कांग्रेस पर हमलावर दिखाई दिए। पीएम ने कहा कि हाईकमांड कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया।
कांग्रेस (Congress ) लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाईकमान कल्चर से पुडुचेरी को नुकसान हुआ। मैं देख रहा हूं कि पुडुचेरी की हवा बदल रही है।
पीएम मोदी ( PM Modi )ने कहा कि 2016 में पुडुचेरी,( Puducherry ) के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया, उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। 5 साल बाद लोग निराश हैं, उनके सपने और उम्मीदें टूट चुकी हैं।उन्हें ऐसी सरकार मिली जो दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की सेवा में व्यस्त थी। उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं। आपके पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के टॉप लीडर की चप्पल उठाने में एक्सपर्ट थे। पुडुचेरी एक ऐसी सरकार का हकदार है, जिसकी हाईकमान यहां के लोग हों, न कि दिल्ली में बैठा कांग्रेस नेताओं का एक छोटा ग्रुप। NDA यह भरोसा देगा कि अगली सरकार लोगों की होगी।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हाईकमांड कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे। कांग्रेस दूसरों को लोकतंत्र विरोधी कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती, उन्हें खुद को शीशे में देखने की जरूरत है।
उन्होंने हर संभव तरह से लोकतंत्र का अपमान किया। पुडुचेरी में उन्होंने पंचायत के चुनाव कराने से मना कर दिया। हमारे औपनिवेशिक शासकों की बांटो और राज करो की नीति थी, कांग्रेस की बांटो, झूठ बोलो और राज करो की नीति है। वो झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं।
कांग्रेस नेता यहां आकर कहते हैं कि हम मछुआरों के लिए मत्स्यपालन मंत्रालय बनाएंगे, मैं हैरान था। सच ये है कि मौजूदा एनडीए सरकार ने 2019 में मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाया था। पीएम मोदी आगे कहा कि यदि आप मुझसे पुदुचेरी के लिए अपना घोषणापत्र साझा करने के लिए कहेंगे, तो मैं कहूंगा – मैं चाहता हूं कि पुडुचेरी सर्वश्रेष्ठ हो। एनडीए पुडुचेरी ( Puducherry ) को सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहता है। बेस्ट द्वारा, मेरा मतलब है – बी फॉर बिजनेस हब, ई फॉर एजुकेशन हब, एस फॉर आध्यात्मिक हब और टी फॉर टूरिज्म हब।
हाल में पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार गिर गई थी, नारायणसामी इसमें मुख्यमंत्री थे। 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी (V. Narayanasamy ) का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे तब कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी की चप्पलें उठाते दिख रहे थे। राहुल गांधी पुडुचेरी के दौरे पर थे। इस दौरान वे ऐसे इलाके में गए थे, जहां बाढ़ आई हुई थी। पानी से निकलने के लिए राहुल ने चप्पलें उतारीं तो नारायणसामी ने चप्पलों को हाथ में उठा लिया। कुछ देर बाद नारायणसामी ने राहुल के सामने चप्पलें रखीं। राहुल ने बिना कुछ कहे चप्पलें पहन लीं थीं।
Addressing a rally in Puducherry. Watch. https://t.co/x1JQGmww9i
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2021