Saturday, September 21, 2024

INDIA, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :उत्तर प्रदेश में छह जिलों के डीएम और चार कमिश्नर बदले,मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह अब मेरठ के कमिश्नर

 (  सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल ( Transferred ) कर दिया है।  दिए। दो दर्जन से ज्यादा  अधिकारियों    की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

के सचिव सुरेंद्र सिंह  के कमिश्नर बनाए गए। रामपुर के डीएम अंजनेय कुमार सिंह मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर और राहत  आयुक्त संजय गोयल प्रयागराज मंडल के मंडल आयुक्त बने। विशेष सचिव मुख्यमंत्री शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट डीएम बनाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली  तबादला ( Transferred कर दिया है। रामपुर, बदायूं, चित्रकूट, बस्ती, देवरिया और कानपुर देहात के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। इसी के साथ प्रयागराज, बरेली, मेरठ और मुरादाबाद के मंडलायुक्त के भी तबादले किए गए हैं।
रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के  सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है।

रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। आंजनेय ने रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल में ही आता है। उनकी नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है।

के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह का तबादला हो गया है। तबादला सूची मंगलवार देर रात जारी हुई। सीडीओ फर्रुखाबाद डा. राजेंद्र पैंसिया प्राधिकरण काे नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है।   ( ) के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए जिलाधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया  तबादला ( Transferred कर दिया है।  दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंडी निदेशक जे.पी. सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव ऊर्जा बी.के. सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels