Friday, September 20, 2024

Assam, Assembly election 2021, Elections, News, Politics, States

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के 70 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, सीएम सोनोवाल माजुली से प्रत्याशी,11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे

 ) ने  ( 2021( के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी। इसमें 70 प्रत्याशियों के नाम हैं। तीनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

बता दें, गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें पांचों राज्यों के भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति में लंबी मंत्रणा के बाद असम के उम्मीदवारों के नाम तय हुए।

असम (Assam)  में तीन चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। 1 अप्रैल को दूसरा और 6 अप्रैल को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा। गुरुवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक की। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ( BJP ) व उसके सहयोगी दलों ने 86 सीटों पर जीत हासिल की थी।

असम (Assam)  के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां पहले चरण में मतदान होगा। इसी तरह राज्य के मंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबरी से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यहां तीसरे चरण में मतदान होगा।

भाजपा ( BJP ) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। असम गण परिषद को 26 सीटें और UPPL को 8 सीटें दी गई हैं।

असम के मंत्री  ने विश्वास जताया कि भाजपा चुनाव जीतकर राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा अगले पांच साल में बाढ़ से मुक्त बनाने का है। हमने जो विकास का एजेंडा शुरू किया है, उसे कायम रखा जाएगा। हमें एनआरसी जैसे काम भी पूरे करने हैं।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels