साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन( Allu Arjun ) और उनकी पत्नी स्नेहा ने आगरा में अपनी 10 वीं शादी की सालगिरह ताजमहल (Taj Mahal ) के साये में मनाई।
शनिवार को ताजमहल (Taj Mahal ) का दीदार किया। वह अपनी शादी की वर्षगांठ पर पत्नी स्नेहा रेड्डी ( Sneha Reddy )के साथ यहां पहुंचे। ऑल वाइट आउटफिट में दोनों खूबसूरत अंदाज में नजर आए। वे करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रुके। इस दौरान उन्होंने ताजमहल के साये में के सामने फोटोशूट करवाने की विशेष अनुमति ली थी।अभिनेता अल्लू अर्जुन ने स्नेहा के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।
तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun )की शनिवार को शादी का सालगिरह है। वह पत्नी स्नेहारेड्डी के साथ सुबह करीब आठ बजे मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस खास मौके पर दोनों ऑल वाइट आउटफिट में नजर आए।
रॉयल गेट से ताजमहल की पहली झलक पाते ही अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun ) और स्नेहा उसकी खूबसूरती निहारते रह गए। सुबह के वक्त सूरज की सुनहरी किरणें ताज की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थीं। इस खूबसूरत नजारे को देखकर तेलुगू अभिनेता मंत्रमुग्ध हो गए।

मिसाल-ए-मोहब्बत के सामने अल्लू अर्जुन( Allu Arjun ) पत्नी संग रोमांटिक अंदाज में दिखे। एक-दूसरे का हाथ थामकर ताज परिसर में भ्रमण किया। उन्होंने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर फोटो खिंचवाए। इस मौके पर अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने डायना बेंच पर भी फोटो खिंचाए।अल्लू अर्जुन और स्नेहा के कुछ रोमांटिक पल थे, और उन्होंने साथ में डांस भी किया था। उनकी जोड़ी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी 6 मार्च 2011 को हुई थी। उन्होंने इससे पहले कई साल तक डेट किया था। दंपति की एक बेटी और एक बेटा है।अभिनेता अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहे। इस दौरान पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया। ताजमहल के दीदार के बाद दोनों होटल चले गए।