Friday, September 20, 2024

Crime, INDIA, News, Punjab

Punjab: तरनतारन के सिंहपुरा में निहंगों का पुलिस पर हमला,जवाबी कार्रवाई में दो निहंग मुठभेड़ में ढेर

  (   (    ) जिले में  पाकिस्तान सीमा से सटे सिंहपुरा में सूचना के आधार पर रविवार को हत्या के दो आरोपियों को पकड़ने पहुंची ( की  थाना वल्टोहा व खेमकरण की पुलिस पार्टियों पर निहंग सिंहों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों थानों के प्रभारी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया।  मुठभेड़ में मारे गए दोनों निहंगों की पहचान महताब सिंह और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।

तरनतारन (   Tarn Taran )एसएसपी ध्रुमन एच. निंबले ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में 11 मार्च को निहंग महताब सिंह और गुरदेव सिंह ने बाबा संतोख सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद से ये दोनों फरार थे। महाराष्ट्र पुलिस को इन दोनों की लोकेशन तरनतारन जिले में सिंहपुरा के पास मिली। इसके बाद वहां की पुलिस ने तरनतारन पुलिस से संपर्क बनाया। थाना भिखीविंड के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की रविवार को गांव छिछरेवाल में भोग रस्म चल रही थी। उनकी 10 दिन पहले मौत हो गई थी। यहीं पर इन बदमाशों के होने की सूचना मिली थी।

तरनतारन (   Tarn Taran )के थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और खेमकरण के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह गांव सिंहपुरा पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में बलविंदर सिंह की हाथ की उंगलियों और नरिंदर सिंह की कलाई पर गहरे घाव हुए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने उनका डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपियों ने पुलिस पर फिर से हमला करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गोलियां मारकर दोनों को ढेर कर दिया। वहीं, लहूलुहान दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले में एक अधिकारी का गुट कट गया तो दूसरे की उंगलियां कट गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels