Friday, September 20, 2024

Crime, INDIA, News, Politics, States, West Bengal

West Bengal : टीएमसी कार्यकर्ताओं पिटाई से घायल भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां शोभा मजूमदार की मौत,अमित शाह बोले- दीदी ये दर्द आपको परेशान करेगा

Shova Majumdar Died

 Shova Majumdar Died  (   विधानसभा चुनाव से पहले    (    कार्यकर्ताओं पर   (  ) कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की बुजुर्ग मां शोभा मजूमदार( Shova Majumdar )को घर में घुसकर पीटने का आरोप लगा था। इस घटना पर काफी बवाल हुआ था।  बंगाल में पोस्टर वार छिड़ गया था। 85 वर्षीय शोभा मजूमदार की सोमवार सुबह मौत हो गई। शोभा मजूमदार की मौत को लेकर भाजपा ने एक बार फिर टीएमसी को घेरा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शोभा मजूमदार की मौत की जानकारी दी। साथ ही इसको लेकर टीएमसी पर हमला बोला।

भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां शोभा मजूमदार ( Shova Majumdar )की मौत पर    ( )  ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने ट्वीट किया कि बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी के निधन से मन व्यथित है।  ( TMC )  के गुंडों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि शोभा मजूमदार के परिवार का दर्द और घाव ममता दीदी का लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ेगा। बंगाल, हिंसा-मुक्त कल के लिए लड़ेगा। बंगाल, हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।

उत्तर 24 परगना जिले के निमटा में 28 फरवरी को  भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार ( Shova Majumdar )और उनकी 85 वर्षीय मां शोभा मजूमदार पर बदमाशों ने हमला बोला। हमले के बाद शोवा मजूमदार का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने अपने दर्द को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि  मेरे बेटे को पीटा गया है क्योंकि वह भाजपा के लिए काम करता है, मुझे दो लोगों द्वारा धक्का भी दिया गया है, मेरे बेटे के सिर पर और उसके हाथ पर चोटें आई हैं, मुझे भी चोटें आई हैं। शोभा मजूमदार ने कहा था कि मैं न तो बात कर सकती हूं और न ही ठीक से बैठ सकती हूं, बदमाशों की संख्या तीन से चार थी और उन्होंने अपने चेहरे को ढक रखा था, उन्होंने मेरे बेटे से कहा कि चुप रहो और किसी से एक शब्द भी मत कहो। हमें पीटा गया क्योंकि मेरा बेटा भाजपा के साथ काम कर रहा है। बाद में BJP ने शोवा मजूमदार की फोटो को ममता के खिलाफ पोस्टर वॉर में भी इस्तेमाल किया था।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels