Friday, September 20, 2024

Education, Elections, INDIA, News, Politics, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का पत्ता साफ, एनएसयूआई ने सभी पदों पर दर्ज की जीत 

Sampurnanand Sanskrit University

Sampurnanand Sanskrit University   ()  के के छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (   ) ने भारी जीत दर्ज की है।  कांग्रेस के इस संगठन ने विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री जैसे सभी प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी( )को किसी भी पद पर जीत हासिल करने में नाकाम रही।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ( Sampurnanand Sanskrit University )वाराणसी में रविवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को झटका लगा है। सभी सीटों पर एबीवीपी को करारी हार मिली है। वहीं एनएसयूआई ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है।जानकारी के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे, महामंत्री पद पर शिवम चौबे और पुस्तकालय मंत्री आशुतोष कुमार मिश्र चुने गए हैं। चुनाव में एबीवीपी के पैनल का पत्ता साफ हो गया।

रविवार को शाम विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। परिणाम जारी होने के बाद समर्थकों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष पद पर विजयी कृष्ण मोहन शुक्ला ने 136 वोट से जीत दर्ज की। कृष्ण मोहन को 442 और अजय दुबे को 306 मत मिले थे। 23 मत अवैध थे। उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे ने 68 वोट से चंद्रमौलि तिवारी को मात दी। 15 मत अवैध रहे। विजयी प्रत्याशियों को कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ला ने पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के साथ विजयी प्रत्याशियों को घरों तक पहुंचाया गया।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय Sampurnanand Sanskrit University )के छात्रों में सबसे ज्यादा संख्या ब्राह्मण छात्रों की रहती आई है। लिहाजा इस विश्वविद्यालय के चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एनएसयूआई को यह सफलता ऐसे समय में मिली है जबकि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं और लगभग साल भर बाद ही प्रदेश में विधानसभा के भी चुनाव होने तय हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels