Saturday, September 21, 2024

Crime, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा नाइट कर्फ्यू में पुलिस चौकी के पास ज्वैलरी शोरूम से 40 लाख की चोरी, रिक्शे से आया था चोर

Agra night curfew

 Agra night curfew (     जिले में  () में थाना सदर की इन्फेंट्री लाइन चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित डीएवी कॉम्प्लेक्स में एमआर ज्वैलरी शोरूम को गुरुवार रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर 25 लाख के चांदी के बर्तन और 15 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हो सकी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

ताजगंज के दलिहाई निवासी रोहित फौजदार ने बताया कि गुरुवार रात को आठ बजे दुकान बंद करके घर गए थे। शुक्रवार सुबह तकरीबन 7:30 बजे यूपी 112 की पीआरवी ने दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। इस पर वह पहुंच गए। दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़ा गया था। इसके बाद चोरों ने शटर को सब्बल की मदद से उठाया। तब अंदर प्रवेश किया।

रात्रि कर्फ्यू (Night curfew) में दुकान के अंदर के सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। उसने अपना चेहरा भी खोल रखा है। चोर ने पहले डिस्प्ले में रखें चांदी के बर्तन उठाये। बाद में काउंटर की अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए। चांदी के बर्तनों का वजन तकरीबन 35 किलोग्राम है, जिनकी कीमत तकरीबन 25 लाख है। जेवरात 15 लाख रुपए के हैं।
ज्वैलरी शोरूम मालिक का कहना है कि चोर तड़के 4:45 बजे दुकान के अंदर आया है। आशंका है कि उसके साथी बाहर खड़े हुए होंगे, जो नजर रख रहे होंगे। उनकी दुकान से 50 मीटर की दूरी पर इन्फेंट्री लाइन पुलिस चौकी है। चौकी में पुलिसकर्मी होने के बावजूद चोरी कैसे हो गई है, बड़ा सवाल है।

दुकान के अंदर के सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। उसने अपना चेहरा भी खोल रखा है। चोर ने पहले डिस्प्ले में रखें चांदी के बर्तन उठाये। बाद में काउंटर की अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए। चांदी के बर्तनों का वजन तकरीबन 35 किलोग्राम है, जिनकी कीमत तकरीबन 25 लाख है। जेवरात 15 लाख रुपए के हैं।
आगरा (Agra रात्रि कर्फ्यू (Night curfew) के दौरान सड़कों पर पुलिस रहती है। बैरियर भी लगे हुए हैं। इसके बावजूद वारदात हो रही हैं। तीन दिन पहले फ्रीगंज में  कर लूटपाट की गई। बदमाश कार से भाग निकले। सिकंदरा के आरतोनी में भी लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम से चोर तिजोरी उठा ले गए थे। अब ज्वैलरी शोरूम में चोरी होना, रात्रि कर्फ्यू पर सवाल उठाने के लिए काफी है। पुलिस की गश्त ना होने से चोर-लुटेरे फायदा उठा रहे हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels