Friday, September 20, 2024

Delhi, INDIA, News, Politics

कांग्रेस को झटका ,राहुल और प्रियंका के करीबी जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो बोले – मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू

Jitin Prasada BJP Join

Jitin Prasada BJP Join  ( ) को बड़ा झटका लगा है,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के एक और करीबी जितिन प्रसाद ( Jitin Prasada ) आज   में शामिल हो गये। ये जितिन प्रसाद वही हैं जिन्हें प्रियंका गांधी का बेहद करीबी नेता माना जाता था और पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अगले अभियान में इन्हें बहुत अहम जिम्मेदारी देने जा रही थी। जितिन प्रसाद कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की भूमिका निभा चुके हैं तो यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं।

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले जितिन प्रसाद ( Jitin Prasada )ने    ( )   से उनके आवास पर मुलाकात भी की। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद जितिन ने कांग्रेस पर तंज कसा। कहा, अब केवल भाजपा  ही देशहित में काम करने वाली पार्टी है। बाकी दल व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए हैं। राष्ट्रीय दल के नाम पर देश में अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ BJP है।

प्रसाद ( Jitin Prasada )ने कहा, ‘मैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सभी भाजपा नेताओं को धन्यवाद देता हूं। आज मेरे राजनीतिक जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। मेरा कांग्रेस से तीन पीढ़ियों का नाता रहा है। ये अहम निर्णय विचार और मंथन के बाद लिया है। सवाल ये नहीं है कि मैं किस दल को छोड़कर आ रहा हूं। सवाल ये है कि किस दल में जा रहा हूं और क्यों जा रहा हूं। कुछ सालों से महूसस किया है कि आज देश में असली मायने में कोई राजनीतिक दल है तो भाजपा है। राष्ट्रीय दल तो भाजपा है।’

जितिन प्रसाद ( Jitin Prasada )के भाजपा खेमे में आने की अटकलें बहुत पहले से लगाई जा रही थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले भी वे भाजपा के संपर्क में थे और पार्टी ज्वाइन करने के बहुत करीब पहुंच चुके थे। लेकिन इस बात की खबर मीडिया में आ जाने के बाद प्रियंका गांधी ने उन्हें संभाला और पार्टी में जरूरी भूमिका देने की बात कहकर उनको भाजपा में जाने से रोका था।

वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए राज्यसभा सांसद ने कहा, जितिन प्रसाद हमारे भाई और मित्र हैं। भाजपा में उनका स्वागत है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने ‘धन्यवाद’ कहकर जितिन प्रसाद पर तंज कसा है।

 

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels