पंजाब (Punjab) में बिजली संकट गहराया हुआ है। अब इस पर सियासत भी गरमा गई है। शुक्रवार को शिअद-बसपा गठबंधन ने प्रदेश में प्रदर्शन किया था। वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP),ने सिसवां में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्महाउस का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी। कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की।विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान और विधायक हरपाल सिंह चीमा को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब (Punjab) इकाई ने प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सोये हुए बादशाह को जगाने के लिए सिसवान फार्महाउस पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल। पार्टी द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़ी जा रही है।
ਸੁੱਤੇ ਪਾਏ ਰਾਜੇ ਨੂੰ ਜਗਾਉਣ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਿਸਵਾਂ ਫ਼ਾਰਮ ਹਾਊਸ ਤੇ ਹੱਲਾ ਬੋਲ!#CaptainDePowerCut pic.twitter.com/Mi5GmF6PEe
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 3, 2021
