Friday, September 20, 2024

Health, INDIA, News, Politics, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक,डॉक्टर्स ने कहा- अगले 24 घंटे अहम,मुख्यमंत्री योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे

Former  Chief Minister Kalyan Singh 's condition critical

 (  के   भाजपा के वरिष्ठ नेता , (  की हालत नाजुक होती जा रही है। उन्हें अब आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम है। पूर्व सीएम से मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब   और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। हालांकि सीएम योगी की तरह कल्याण सिंह इन दोनों नेताओं को भी नहीं पहचान पाए। इस बीच, खबर आ रही है कि कल्याण सिंह को    के संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। वह लोहिया संस्थान के आइसीयू में हैं। कल्याण सिंह को संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड में भर्ती की तैयारी की गई है।

शनिवार शाम को ब्रेन स्ट्रोक और फिर माइनर हार्ट अटैक आने पर कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को    के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया था। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे थे। यहां कल्याण सिंह सीएम योगी को नहीं पहचान पाए। डॉक्टर्स के मुताबिक, पूर्व सीएम के सोचने और समझने की क्षमता कमजोर हो गई है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल  के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विक्रम ने बताया कि 27 जून को पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच शनिवार रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया फिर माइनर अटैक भी हुआ।
उनकी सोचने समझने की क्षमता फिलहाल कमजोर हो गई है। और वह लोगों को पहचान भी नही पा रहे है। सीएम से बातचीत के दौरान भी वह उन्हें पहचान नही सके। सीएम योगी ने उनसे हाल-चाल पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए। कल्याण सिंह सीएम के सवालों को भी नहीं समझ पा रहे थे। फिर मुख्यमंत्री ने डाक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले हफ्ते भी कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया था। तब खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा मिला था। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि क्रिएटिनिन लेवल में बढ़ोत्तरी हुई है, फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels