Friday, September 20, 2024

Accident, INDIA, Madhya Pradesh, News

Madhya Pradesh : विदिशा में कुएं से बच्चे को निकालने के लिये जुटी भीड़ अचानक कुआं धंसने से उसमें समायी,चार की मौत,20 को निकाला गया

11 Dead As 30 People Fall Into Well In MP's Vidisha

) में विदिशा( Vidisha ) जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए जुटी भीड़ की वजह से कुआं धंस गया। भीड़ अचानक धंसने उसमें समा गयी इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। अब भी वहां रेस्क्यू चल रहा है। रात में रेस्क्यू में लगा ट्रैक्टर भी पलट गया। वहीं बचाव दल के तीन लोग भी घायल हुए हैं। कुएं में अब भी पानी है। कुछ और लोगों के कुएं के मलबे में दबे होने की आशंका है।

रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा ( Vidisha ) जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे गए। NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई थीं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सुबह तक बचाव कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि घटना की सतत निगरानी की जा रही है।

गुरुवार की शाम करीब 6 बजे लाल पठार गांव में रवि अहिरवार नामक 13 साल का एक बच्चा 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया था। कुएं में पानी भरा था। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। भीड़ के वजन से अचानक कुआं धंस गया। इससे वहां खड़े करीब लोग कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत JCB और अन्य मशीनों के जरिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 20 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार कुआं करीब 40 फीट गहरा है। उसमें 25 से 30 फीट पानी है। रेस्क्यू के लिए कुआं खाली कराया जा रहा है। अंधेरा होने के चलते बचाव एवं राहत कार्य में परेशानी आई। सुबह तक कुआं खाली कराया जा रहा था।

गांव के रहवासी मोहन अहिरवार ने बताया कि कुएं की जगत काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। गांव की 7 हजार की आबादी यहां से पानी भरती है। इसलिए ग्राम पंचायत के सरपंच और जनपद पंचायत से भी कुएं की जगत की मरम्मत कराने की मांग 20 दिन पहले की गई थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels