उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) के थाना कमला नगर क्षेत्र में गोल्ड लोन कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड ( Manappuram Finance ltd ) के ऑफिस में शनिवार दोपहर को पांच लाख रुपये नकद और 19 किलो गोल्ड की लूट ( 19 kg gold ) कर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया है।लूट के बाद फरार हुए बदमाशों को एत्मादपुर पुलिस ने खंदौली चौराहे पर घेर लिया। यहां पर उनकी बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई।
आगरा पुलिस आगरा( AGRA) अनुसार थाना कमला नगर ( Kamala Nagar ) स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाईनेन्स कम्पनी ( Manappuram Finance ltd ) में कर्मचारियों से लगभग 19किलोग्राम सोना ( 19 kg gold ) और पांच लाख रुपये लूट कर फरार बदमाशों से थाना एत्मादपुर पुलिस की खंदौली चौराहे के पास मुठभेड़ हुई। बदमाश मनीष पांडेय निवासी जैननगर, थाना उत्तर फिरोजाबाद और निर्दोष कुमार निवासी कनहरा, कबरई थाना मटसेना फिरोजाबाद मारे गए। उनके कब्जे से लूट का करीब आधा माल, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान फरार दो अन्य बदमाश की पहचान नरेन्द्र उर्फ लाल व अंशु हुई।
आगरा ( AGRA) के कमला नगर में 19 किलोग्राम सोने ( 19 kg gold ) के जेवरात और 5.5 लाख रुपये कैश लूटकर भागते बदमाश पुलिस के एक्शन से दो घंटे में ही ढेर हो गए। पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने की राह ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ने दिखाई। पुलिस ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया। दोनों तरफ से 25 गोलियां चली और बदमाशों को गोली लग गई दो बदमाशों की मौत हो गयी । तीन बदमाश फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कमला नगर में गोल्ड लोन कंपनी में लूट की घटना की जानकारी सबसे पहले रीजनल आफिस से थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को मिली। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद चार मिनट में कंपनी के ऑफिस पर पहुंच गए। वो खुद भी पांच मिनट में पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से घटनाक्रम और बदमाशों के हुलिये की जानकारी ली। पूछताछ में बताया कि वह सुरक्षा की दृष्टि से जेवरात के बॉक्स में जीपीएस लगाते हैं। इससे सोने की चोरी और लूट करने वाले को पकड़ने में मदद मिलती है। फिर क्या था पुलिस को राह मिल गई।
कंपनी के हेड ऑफिस से जीपीएस की आईडी और पासवर्ड प्राप्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन पता की। सर्विलांस टीम की मदद ली गई। दस से 12 डिब्बों में जीपीएस लगा हुआ था। इसका फायदा पुलिस को मिला। दो बदमाशों की लोकेशन एत्मादपुर की तरफ की आने लगी। यह देखकर एसपी सिटी के साथ निरीक्षक अरविंद कुमार, थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल और सिंकदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। सही लोकेशन तक पुलिस पहुंच गई।
बदमाश एत्मादपुर होते हुए खंदौली मार्र्ग पर मुड़ गए थे। इसके बाद मां खैरानी मेडिकल स्टोर के पास खड़े हो गए। वह अपने साथियों का इंतजार करने लगे। तभी पुलिस टीम ने उनको घेर लिया। इस पर बदमाशों ने मेडिकल स्टोर मालिक रिंकू राजपूत को तमंचा दिखाकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद शटर बंद कर लिया। पुलिस ने शटर खोलने का प्रयास किया। मगर, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
एसपी सिटी के मुताबिक, बदमाशों ने तकरीबन 12 से 15 गोलियां चलाई। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाब में आठ दस फायर किए। इसमें दोनों बदमाशों को पैर और सीने में गोली लग गई। उन्हें पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार हुआ। बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आगरा ( AGRA) पुलिस ने साथियों की पहचान कर ली है। इनमें फिरोजाबाद के नरेंद्र उर्फ लाला और अंशु के रूप मेें हुई। पांचवां बदमाश अज्ञात है। पुलिस का कहना है कि बचे हुए सोने के जेवरात 12 किलोग्राम हैं। वहीं चार लाख रुपये भी हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
इससे पहले शनिवार दोपहर को हथियारों के साथ मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के ऑफिस में घुसे 4 बदमाशों ने स्टाफ को बंधक बना लिया था। जिसके बाद बदमाशों ने 19 किलो सोना ( 19 kg gold ) और 5 लाख रुपए लूट ले गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी थी। यहीं एत्मादपुर इलाके में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी।
बता दें कि कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड पर पुलिस चौकी के पास चार मंजिला मार्केट की पहली मंजिल पर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड ( Manappuram )का ऑफिस है। कंपनी में शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया, सहायक शाखा प्रबंधक सोनू शर्मा, कर्मचारी रंजीत और विष्णु शर्मा ड्यूटी पर थे। कर्मचारी प्रियंका शर्मा छुट्टी पर थीं। शाखा प्रबंधक विजय नरवरियाने बताया कि दोपहर 2:15 बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर आए। उन्होंने एक अंगूठी दिखाकर दस हजार रुपये का ऋण मांगा। बाद में तीन और बदमाश आ गए।
उन्होंने भी सोने पर ऋण की बात की। विजय नरवरिया केबिन से उठकर चले गए। बदमाशों से सोनू शर्मा केबिन में बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने हथियार निकाले और चारों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। अपने साथ लाई साफी से हाथ-पैर और मुंह बांध दिए।
इस दौरान तमंचों की बंट और लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद विजय नरवरिया को गोली मारने की धमकी देकर चाबी लेकर स्ट्रांग रूम खुलवा लिया। अलमारी में रखे जेवरात के डिब्बों को तीन बदमाशों ने चार बैग में रख लिया। तकरीबन 25 मिनट बाद बदमाश भाग गए। 15 मिनट बाद एक ग्राहक कंपनी के ऑफिस मेंआया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया।
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के शाखा प्रबंधक विजय नरविया ने पुलिस को बताया कि लॉकर में हाईटेक लॉक होता हैं। लॉकर को खोलने के लिए अनलॉक करना होता है। अगर, कोई बिना अनलॉक किए लॉकर में चाबी लगाता है तो सायरन बजने लगता है। इसका सीधा संबंध दिल्ली मुख्यालय से होता है। यही वजह है कि बार-बार सायरन बज रहा था। दिल्ली मुख्यालय में संदेश आने पर पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस के साथ ही अपनी शाखा के अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी।g