Friday, September 20, 2024

Bollywood, Entertainment, INDIA, News, Sports

Tokyo Olympics: फरहान अख्तर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर महिला हॉकी टीम को दी बधाई, हुई किरकिरी तो डिलीट किया ट्वीट

Farhan Akhtar

 (  अभिनेता फरहान अख्तर( Farhan Akhtar ) ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली के बदले भारतीय महिला हॉकी टीम( ) को बधाई दे दी। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने जर्मनी को 5-4 से हराया है। इसके बाद देशवासियों सहित पूरे बॉलीवुड सितारों ने भी टीम की जमकर सराहना की। इसी क्रम में फरहान अख्तर( Farhan Akhtar ) ने ‘गो गर्ल्स’ लिखते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया। हालांकि बाद उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

उन्होंने अपने डिलीट किए हुए ट्वीट में लिखा था, ‘लड़कियों बधाई, मैं टीम इंडिया पर गर्व महसूस करता हूं कि उन्होंने अपना चौथा मैडल जीता है।अच्छी बात है।’ हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही फरहान ( Farhan Akhtar )ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अरे सर जी, इतने भी फेमिनिस्ट मत बनो कि लड़कों को लड़की ही बना दो और कलाकारों को बिना चीजों की पड़ताल किए जल्दी से बधाई देने की क्या जल्दबाजी होती है।’

भारतीय टीम की इस जीत से देश भर में खुशी की लहर है। इस खास मौके पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

शाहरुख खान ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “बहुत खूब। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस जीत की ढेर सारी बधाई। लचीलापन और कौशल अपने चरम पर है। क्या रोमांचक मैच था।” अक्षय कुमार ने लिखा, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढ़ेर सारी बधाई। 41 साल बाद ओलंपिक में पदक। क्या मैच था, गजब की वापसी।” इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

These guys play athletes in their Biopics. pic.twitter.com/V6H0xkjD6m

— Gabbbar (@GabbbarSingh) August 5, 2021

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.