Friday, September 20, 2024

INDIA, News, Politics, Rajasthan, States

Rajasthan:पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह की ढाई साल बाद भाजपा में वापसी, अब भरतपुर में जिला प्रमुख के दावेदार हो सकते हैं

Former EAM Natwar Singh's son Jagat Singh returns to the BJP after over 2 years.

Former EAM Natwar Singh's son Jagat Singh returns to the BJP after over 2 years. ) में पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे और पूर्व विधायक जगत सिंह (Jagat Singh) की ढाई साल बाद   ) में वापसी हो गई है। जगत प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। पंचायत चुनाव से पहले जगत सिंह की घर वापसी से   ( )  जिले के सियासी समीकरण बदल गए हैं। जगत सिंह जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वे भरतपुर से भाजपा के जिला प्रमुख उम्मीदवार होंगे।

2018 के विधानसभा चुनाव में जगत सिंह का कामां से टिकट कट गया था। इससे नाराज होकर जगत (Jagat Singh) ने पार्टी छोड़ दी थी। भाजपा ने कामां से जवाहर सिंह को टिकट दिया था। जगत ने जनवरी 2019 में अलवर की रामगढ़ सीट पर बसपा से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वे हार गए थे। इसके बाद जगत सिंह राजनीतिक हलचलों से दूर थे। रामगढ़ सीट पर पहले बसपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था, इसलिए वहां चुनाव जनवरी में हुए। इससे पहले 2013 में जगत सिंह भरतपुर की कामां सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। सिटिंग एमएलए होने के बावजूद 2018 में उनका टिकट कट गया था।जगत सिंह (Jagat Singh) कामां और लक्ष्मणगढ़ से विधायक रह चुके हैं।

जगत सिंह (Jagat Singh) ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया खेमे के जरिए भाजपा में वापसी की है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा,जगत सिंह के जुड़ने से पूर्वी राजस्थान में भाजपा को ताकत मिलेगी। जगत सिंह​ ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए फिर से भाजपा ज्वाइन की है, राजनीतिक परिपक्वता भाजपा को पूरी मजबूती देगी।

जगत सिंह (Jagat Singh) ने कहा, 2 साल पहले जो भूल चूक हुई उसको माफ किया और पार्टी ने सेवा करने के लिए दोबारा मौका दिया। पीएम मोदी मेरे जिगर में बसे हुए हैं, उनकी आवाज को ढाणी -ढाणी, गांव- गांव पहुंचाएंगे। 2 साल पहले मैंने पार्टी छोड़कर बुहत बड़ी गलती की थी, केवल एक व्यक्ति की वजह से पार्टी छोड़ी।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.