अफगानिस्तान ( Afghanistan ) पर कब्जे के बाद तालिबान ( Taliban) का क्रूर चेहरा हर दिन सामने आ रहा है। ताजा मामला बदगीस प्रांत ( Badghis Province ) का है। यहां तालिबानियों ने बदगिस के पुलिस प्रमुख हाजी मुल्ला को सरेआम गोलियों ने भून डाला। हाजी मुल्ला ने कुछ दिन पहले ही तालिबान के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
पूर्व पुलिस प्रमुख हाजी मुल्ला की नृशंस हत्या का वीडियो सामने आया है। इसमें तालिबान ( Taliban) ने हाजी मुल्ला के दोनों हाथ बांधकर घुटनों के बल किसी अनजान जगह पर बैठा रखा है। उनके हाथ भी बंधे हुए हैं। तालिबानी स्थानीय भाषा में उनसे कुछ बोल रहे हैं। तभी उन पर दनादन गोलियां बरसाई जाती हैं।
इससे पहले तालिबान ने चार कमांडरों को कंधार के एक स्टेडियम में भीड़ के सामने मौत के घाट उतार दिया था। इसकी बुधवार को एक तस्वीर सामने आई थी। बताया गया है कि इन कमांडरों ने भी 13 अगस्त को तालिबान के समक्ष सरेंडर किया था।
बीते वर्षों के दौरान तालिबान ( Taliban) लड़ाकों के नाखून उखाड़ने वाले अफगानी कमांडर पाचा खान को तालिबानियों ने कंधार में मार डाला। वह शाह वली कोट के पुलिस प्रमुख थे। खान को तालिबान द्वारा देश में आम माफी की घोषणा करने से पहले मारा गया था।
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में अपने विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद तालिबान ने कर्फ्यू लगा दिया है। तालिबानी लड़ाकें यहां सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। वे यहां अपने विरोधियों की पहचान करेंगे। बुधवार रात ही खोस्त में कर्फ्यू का ऐलान किया गया था। खोस्त तालिबान के खिलाफ रहा है। हालांकि अब यह लड़ाकों के नियंत्रण में है।
Warning: Strong graphics ⛔️
Executions & brutalities of #TerroristsTaleban are in full swing. The reports of freedom shown on western & Pakistani media are fake. Haji Mullah, Police chief of Badghis province gunned down publicly by invaders.#Afghanistan pic.twitter.com/eSsENoRXSt
— Ihtesham Afghan (@IhteshamAfghan) August 19, 2021