Friday, September 20, 2024

INDIA, Maharashtra, News, Politics, States

Maharashtra: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे महाराष्ट्र में गिरफ्तार,उद्धव ठाकरे पर कहे गए अपशब्द के आरोप में राज्य पुलिस ने की कार्रवाई

Union minister Narain Rane arrested in Maharashtra for his statement against CM Uddhav Thackrey

Union minister Narain Rane arrested in Maharashtra for his statement against CM Uddhav Thackrey केंद्रीय मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री   ) को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री    ( को कहे गए अपशब्द के आरोप में हुई है। महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलकर राणे की गिरफ्तारी के विरुद्ध उन्हें ज्ञापन सौंपा।

राणे ( Narayan Rane ) के इस बयान के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त की जाने लगी। नासिक, पुणे एवं महाड में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई। मंगलवार सुबह से ही उनकी गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी। नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए। दोपहर बाद करीब ढाई बजे रत्नागिरी के संगमेश्वर क्षेत्र में राणे को भोजन करते समय ही गिरफ्तार कर लिया गया।

शाम होते-होते उन्हें महाड क्षेत्र में लाया गया, जहां उन्होंने विवादित बयान दिया था। उन्हें महाड के सत्र न्यायालय में पेश किया जा सकता है। इससे पहले बांबे हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी विधिसम्मत तरीके से पेश नहीं किए जाने के कारण ठुकरा दी थी।राणे द्वारा उद्धव के विरुद्ध विवादित बयान दिए जाने के बाद से ही शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में कई जगह उग्र प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई जिलों में शिवसैनिक राणे के पुतले पर चप्पलों से प्रहार करते दिखाई दिए। नासिक में तो उग्र शिवसैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भी पथराव किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसैनिकों की हरकतों को कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने पथराव करने वालों पर उचित कार्रवाई न की, तो भाजपा अपने कार्यालयों की सुरक्षा करने में सक्षम है।

राणे की गिरफ्तारी के बाद संगमेश्वर पुलिस थाने एवं पुराने मुंबई-गोवा हाईवे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक सड़क जाम किया। भाजपा विधायक प्रसाद लाड एवं राणे के विधायक पुत्र नितेश राणे ने पुलिस थाने में बैठकर धरना भी दिया। लाड ने आशंका जताई कि पुलिस राणे की हत्या भी करवा सकती है।

हालिया विवाद नारायण राणे ( Narayan Rane ) के उस बयान को लेकर है जिसमें उन्‍होंने कहा था, ‘यह कैसा मुख्यमंत्री है जिसको अपने देश का स्वतंत्रता दिवस पता नहीं। मैं वहां होता तो कान के नीचे थप्पड़ लगा देता।’ नारायण राणे   (के अलग-अलग हिस्सों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। पिछले दिनों उनकी यात्रा रायगढ़ के महाड पहुंची थी। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए नारायण राणे ने यह बयान दिया था।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels