Friday, September 20, 2024

COVID-19, Delhi, Health, INDIA, News, Politics, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में पुलिस ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया सहित 17 नामजद और 500 अज्ञात  पर मुकदमा किया दर्ज

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia and Sanjay Singh booked in epidemic act in agra with 500 supporters

  में रविवार को   की तिरंगा संकल्प यात्रा में कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने, अनुमति से अधिक लोगों को लाने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया Manish Sisodia  , राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जिला अध्यक्ष बनै सिंह पहलवान सहित 17 नामजद और 500 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

मुकदमा थाना लोहामंडी के एसआई कपिल कुमार ने दर्ज कराया है। इसमें लिखा गया है कि जीआईसी, मैदान पंचकुइयां से आम आदमी पार्टी   की ओर से रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली गई थी। इसका रूट सुभाष पार्क, राजामंडी, सेंट जोंस, हरीपर्वत होते हुए शहीद स्मारक था। प्रशासन ने यात्रा के लिए 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी। यात्रा के मुख्य अतिथि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया Manish Sisodia थे। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह कर रहे थे।

आरोप के मुताबिक, यात्रा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया। कोरोना संक्रमण फैलाने का प्रयास किया। लोग गाड़ियों से लटकर चल रहे थे। नारेबाजी की जा रही थी। उचित दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इस मामले में महामहारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुकदमे में आप के दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, Manish Sisodia राज्य सभा सांसद संजय सिंह, जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान, कपिल वाजपेयी, रमजान अब्बास, एससी-एसटी प्रकोष्ठ से यतिन नंदन आर्य, जिला मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल, जिला उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, आशीष बंसल, अशोक धनगर, रोमी वाल्मीकि, मुन्ना मिश्रा, पूर्व उत्तर विधानसभा महासचिव योगेश सत्संगी, जिला सचिव मुन्ना लाल, गौरव अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, विधानसभा छावनी प्रभारी 87 प्रम सिंह नामजद हैं। वहीं 400-500 अज्ञात आरोपी हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels