Friday, September 20, 2024

Gujarat, INDIA, News, Politics

Gujarat : छह माह में बीजेपी शासित राज्य के चौथे सीएम विजय रुपाणी जिन्हें देना पड़ा इस्तीफा

Vijay Rupani

Vijay Rupani      के   ( ) ने चुनाव से 15 महीने पहले अचानक इस्तीफा दे दिया है।वह राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हेंं सौंप दिया। इसके बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। बता दें कि रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले यह बड़ा फैसला लिया।

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं। भाजपा में यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो मैंने पूरी की है। अब नई लीडरशिप में गुजरात का विकास जारी रहना चाहिए।

गुजरात में सीएम विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को आज रात गांधीनगर पहुंचने को कहा है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया गांधीनगर में बीजेपी ऑफिस पहुंचे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल भी वहीं हैं। 

गुजरात में शीर्ष पद छोड़ने के बाद विजय रूपाणी ( Vijay Rupani )पिछले छह महीने में बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने वाले चौथे नेता बन गए। हाल ही में इससे पहले उत्तराखंड में बहुत कम समय में दो बार सीएम बदले गए। वहीं कर्नाटक को लेकर भी बीजेपी ने बड़ा फैसला किया और येदियुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा।

रूपाणी ( Vijay Rupani ) ने 7 अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में पिछली बार 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा को 99 सीटें और 50 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत एक फीसदी जरूर बढ़ा था, लेकिन 22 साल बाद उसकी सीटें सौ के नीचे चली गई थीं। इससे पहले 1995 में भाजपा को 121 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद 1998 में भाजपा को 117, 2002 में 127, 2007 में 117, 2012 में 115 सीटें मिली थीं। बता दें कि गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं।

गुजरात की सियासत में एक दिलचस्प बात यह भी रही है कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद यहां कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। मोदी के बाद आनंदी बेन पटेल और फिर विजय रूपाणी ( Vijay Rupani ) ने राज्य की सत्ता संभाली थी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels