उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बिजनौर ( Bijnor) जिले में रेलवे स्टेशन के पास खो-खो की नेशनल महिला खिलाड़ी( National Kho-Kho player) बबीता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बबीता बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह दरिंदों से भिड़ी थी इसमें उसके दांत तक टूट गये उसके मुंह से खून निकल रहा था।हालांकि इस संघर्ष के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गई।
बिजनौर ( Bijnor) शहर के कुटिया कालोनी निवासी 24 वर्षीय बबीता पुत्री ऋषिपाल शुक्रवार सुबह 11.30 बजे एक स्कूल में बायोडाटा देने के लिए घर से गई थी। दोपहर दो बजे स्वजन ने उसका मोबाइल मिलाया तो वह बंद मिला। इसी बीच कुटिया कालोनी की एक महिला रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर रखे अतिरिक्त स्लीपर (ट्रैक को जोड़ने वाले सीमेट से बने) के बीच से जा रही थी। तभी उसे किसी के तेजी से सांस लेने की आवाज सुनाई दी। उसने स्लीपर के बीच जाकर देखा तो बबली अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसके गले में दुपट्टा बंधा था। स्वजन ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर बिजनौर ( Bijnor) पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची। बहन ललिता ने बताया कि बबीता खो-खो की नेशनल खिलाड़ी ( National Kho-Kho player)थी। उसने 2018 में महाराष्ट्र के पुणे में हुई नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। फिलहाल वह पौड़ी गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीपीएड (बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन) कर रही थी। वह एक कालेज में संविदा पर खेल शिक्षिका भी थी। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि वारदात के समय बबीता ने हत्यारे से संघर्ष किया है। उसकी जींस का बटन खुला हुआ था। बैग में रखी फाइल के डाक्यूमेंट बिखरे हुए थे। एक खुला हुआ टिफिन पड़ा था। टिफिन में तीन रोटी बची हुई थीं। आशंका है कि हत्यारे ने घटना से पहले खाना भी खाया है। वहीं एक प्लास्टिक बाक्स खाली दाल का है। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर इन्हें कब्जे में लिया है।
राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी ने हत्या से पहले दरिंदों का विरोध किया और दम तोड़ने तक संघर्ष किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है। उनके शरीर पर छह से आठ चोटें आई हैं, एक दांत भी टूटा हुआ था। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, इस संबंध में अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है।
बबीता की इसी साल नवंबर में शादी होनी थी। रिश्ता तय होने के बाद घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थी। किसी को क्या पता था कि शादी के दो माह पहले की बबीता की हत्या कर दी जाएगी।
Extremely shocking