Saturday, September 21, 2024

INDIA, Karnataka, News, Politics, States

Karnataka: नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज, दिमाग में चोट के चलते दो महीने से थे अस्पताल में भर्ती

Congress Veteran Oscar Fernandes Passes Away

Congress Veteran Oscar Fernandes Passes Awayवरिष्ठ  ( ) नेता ऑस्कर फर्नांडिस( Oscar Fernandes ) का सोमवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और ) के अस्पताल में भर्ती थे।  इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

ऑस्कर फर्नांडिस ( Oscar Fernandes )  की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक थे। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे थे। राजीव गांधी के वह संसदीय सचिव रह चुके हैं।

ऑस्कर फर्नांडिस ( Oscar Fernandes )  का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ था। 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन पर पीएमओ ने भी ट्वीट कर दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels