Friday, September 20, 2024

Crime, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आगरा के शोरुम में घुसकर लूट की कोशिश,बदमाशों से भिड़े कर्मचारी सुशील की गोली मारकर हत्या, लुटेरे फरार

Robbers shoot a showroom employee resisting the robbery in Agra

 (    शहर  के कालिंदी विहार में सौ फुटा मार्ग स्थित प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्यूमीनियम के शोरुम में शुक्रवार रात को बाइक से आए तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया।

कर्मचारी साहस दिखाते हुए दो बदमाशों से भिड़ गया। दोनों को घसीटते हुए शोरुम से बाहर ले आया। इस पर तीसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने पर हंगामा किया। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि पुलिस दस मिनट में मौके पर पहुंच गई।

आगरा( AGRA) के एत्मादपुर निवासी वीर बहादुर उर्फ भूरा की कालिंदी विहार में सौ फुटा मार्ग पर राधिका प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्यूमीनियम के नाम से शोरूम है। यहां पर शुक्रवार को मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी सुशील चौहान (32) पुत्र राजपाल चौहान काम करने आया था। वह दयालबाग में रह रहा था।

वीर बहादुर ने पुलिस को बताया कि उनके पास माल आने वाला था। इसलिए सुशील को दुकान पर रोक रखा था। रात तकरीबन 10:30 बजे दुकान पर एक बाइक पर तीन बदमाश आए। इनमें से दो बाइक से उतरकर अंदर आ गए। उन्होंने सामान दिखाने को कहा। इस पर वीर बहादुर सामान निकालने लगे। तभी बदमाशों ने गल्ले में रखे रुपये देने को कहा। उन्होंने विरोध किया तो धमकी देने लगे। इसके बाद बदमाश गल्ला खोलने का प्रयास करने लगे।

वीर बहादुर ने शोर मचा दिया। इस पर दुकान में बैठा सुशील बदमाशों से भिड़ गया। उसने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। वह बदमाशों को घसीटता हुआ बाहर की तरफ ले गया। उसकी बदमाशों ने गुत्थमगुत्था शुरू हो गई। तभी तीसरा बदमाश आया। उसने सुशील के सीने में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने एक और गोली चलाई। इसके बाद भाग गए।

कर्मचारी को वीर बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार और सीओ छत्ता दीक्षा सिंह पहुंच गईं। पुलिस ने छानबीन की। मगर, बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों के चेहरे साफ नहीं आ सके। वह मास्क भी लगाए थे। यह भी पता नहीं चल सका कि वो किस तरफ भागे थे।

दुकान मालिक वीर बहादुर ने  आगरा(AGRA)पुलिस को बताया कि एक परिचित महिला ने सुशील को नौकरी पर रखवाया था। इस पर वो पहले ही दिन काम पर आया था। रात में माल आना था, इसलिए दुकान पर बैठे हुए थे। उसने बदमाशों को पकड़ने में तत्परता दिखाई। क्या पता था कि बदमाश गोली मार देंगे। सुशील की मौसी कालिंदी विहार में रहती हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels