Sunday, April 20, 2025

Delhi, Education, INDIA, News

Delhi : प्रोफेसर योगेश सिंह होंगे दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राष्ट्रपति ने दो नियुक्तियों को दी मंजूरी

Prof Yogesh Singh appointed Vice-Chancellor of Delhi University

Prof Yogesh Singh appointed Vice-Chancellor of Delhi Universityप्रोफेसर योगेश सिंह को (और नीलिमा गुप्ता को डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर के  (  पद पर नियुक्त किया गया है।

दिल्ली प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह (Prof Yogesh Singh)को बुधवार को नया कार्यभार सौंपा गया है। शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रो. योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) का कुलपति नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार  ( )  जो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर हैं, उन्होंने बुधवार को दो कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) और नीलिमा गुप्ता (Prof Neelima Gupta)को डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर के कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है।नीलिमा गुप्ता वर्तमान में बिहार के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर कार्यरत हैं।इससे पहले वह छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) कानपुर की भी कुलपति रही हैं।

प्रो योगेश सिंह 2017 में डीटीयू में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने 2014-2017 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक, 2011 और 14 के बीच महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के कुलपति और गुरु गोबिंद में सूचना प्रौद्योगिकी के डीन के रूप में कार्य किया। योगेश सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय या आईपी विश्वविद्यालय 2001 से 2006 तक कार्यरत रहे। प्रो योगेश सिंह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र से एमटेक और पीएचडी किया है।

मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जेएनयू, बीएचयू जैसे करीब आधा दर्जन अन्य विश्वविद्यालयों में भी कुलपति के खाली पडे़ पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही इन सभी विश्वविद्यालयों को नए कुलपति मिल सकते हैं।

&

;

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels