उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर ( Kanpur ) में फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा में एक व्यवसायी दंपती और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी, दंपति की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान प्रेम किशोर (45), उनकी पत्नी गीता (39) और उनके बेटे नैतिक (12) के रूप में हुई है।तीनों पर चापड़ से कई वार किए गए।तिहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर ( Kanpur ) में 48 घंटे में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले सचेंडी में व्यापारी को बीच बाजार गोली मारी गई फिर शुक्रवार शाम को सपा नेता को सरे शाम सब्जी मंडी में गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया गया। अब शनिवार सुबह फजलगंज में परचून व्यापारी की पत्नी और बेटे सहित धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। एक के बाद एक पांच हत्याओं से कानपुर थर्रा उठा है।
कानपुर ( Kanpur ) में फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा में सुबह जब दूध की गाड़ी पहुंची तो वहां ताला देखकर सेल्समैन ने उनके भाइयों को सूचना दी। ताला तोड़कर लोग घर में घुसे। जहां तीनों की कमरे में लाश पड़ी मिली। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश मृतक की बाइक लूटकर फरार होते दिखे हैं। मूलरूप से उन्नाव के बीघापुर बैजनाथ खेड़ा निवासी प्रेम किशोर (45) पत्नी गीता (40) और बेटे नैतिक (12) के साथ फजलगंज स्थित उचवां मलिन बस्ती में रहते थे। घर पर ही उनकी प्रेम प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। फजलगंज इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे सेल्समैन दूध देने के लिए वहां पहुंचा। मकान में ताला लगा देखा उसने सामने वाले दुकानदार बाबूराम व राजेश से संपर्क किया।
प्रेम किशोर का फोन न उठने पर राजेश ने प्रेम किशोर के भाई प्रेम कुमार को फोन कर जानकारी दी। प्रेम कुमार गुमटी निवासी अपने बड़े राज किशोर के साथ सुबह करीब सात बजे वहां पहुंचे। ताला तोड़कर मकान में घुसे। अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व संदिग्धों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
घटनास्थल पर पहुंची कानपुर ( Kanpur ) पुलिस ने देखा कि शव कंबल से ढके हुए हैं। जब पुलिस ने कंबल हटाया तो हर कोई दंग रह गया। प्रेम किशोर के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। गीता और नैतिक के चेहरे और सिर पर कई घाव थे। फोरेंसिक टीम ने हाथ पर पैर खोले। रस्सी सील की। इसके अलावा वहां पर पड़ी एक लोहे की रॉड भी सीज करने समेत अन्य साक्ष्य जुटाए।
वारदात को अंजाम देने के बदमाश प्रेम किशोर की स्प्लेंडर बाइक भी लूट ले गए। अलमारी का लॉक भी टूटा था। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। ऐसे में पुलिस लूट की आशंका भी जता रही है।
फजलगंज थाना क्षेत्र में एक घर में परिवार के 3 लोगों के शव मिले हैं। पुलिस की फॉरेंसिक यूनिट, डॉग स्क्वायड की टीम, सर्विलांस की टीम काम में लगी हैं। कुछ सुराग भी मिले हैं जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा: संजीव त्यागी, DCP, कानपुर pic.twitter.com/nk5EtarE9O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2021