Friday, September 20, 2024

News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी में अयोध्या सहित 10 जिलों में नए डीएम, 14 आईएएस और 230 पीसीएस अफसरों के तबादले

12 IAS officers transferred in Uttar Pradesh, DMs of Lakhimpur and Lalitpur shifted

UP gets 10 new DMs including Ayodhya. 14 IAS and 230 PCS officers transferred  (  शासन ने शनिवार को  बड़े पैमाने पर प्रशासनिक  तबादले किए हैं।14 आईएएस अधिकारियों    , 61 वरिष्ठ अधिकारियों(   अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या सहित 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार को अयोध्या का जबकि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश  सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव की कार्यवाही से जुड़े फील्ड के उन सभी अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था कि जिन्होंने पिछले चार वर्ष में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शासन ने शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल करते हुए थोक के भाव तबादले  ( ( Transferred ) )किए। अयोध्या व श्रावस्ती के अलावा फर्रुखाबाद, झांसी, बुलंदशहर, कासगंज, महराजगंज, महोबा व सोनभद्र के डीएम भी बदल दिए गए हैं।

इन आईएएस अधिकारियों ( IAS Officers   तबादलों )की खास बात ये है कि जिन 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं, उनमें से छह में तैनात अफसर जिलाधिकारी की कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। शासन ने उन्हें दूसरे जिलों का डीएम बना दिया है। चार अन्य जिलों में अयोध्या के डीएम अनुज झा, महराजगंज के डीएम उज्जवल कुमार, झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक सिंह को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इन्हें शासन में तैनाती दिए जाने के संकेत हैं।

आईएएस अधिकारियों ( IAS Officers  में  नीतीश कुमार जिलाधिकारी बरेली को  जिलाधिकारी अयोध्या,मानवेंद्र सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को  जिलाधिकारी बरेली,संजय कुमार सिंह विशेष सचिव नियुक्ति को  जिलाधिकारी फर्रुखाबाद,रविंद्र कुमार जिलाधिकारी बुलंदशहर को  जिलाधिकारी झांसी,चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी कासगंज को  जिलाधिकारी बुलंदशहर,हर्षिता माथुर उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण को  जिलाधिकारी कासगंज,सत्येंद्र कुमार  जिलाधिकारी महोबा को जिलाधिकारी महराजगंज,मनोज कुमार विशेष सचिव पर्यटन को  जिलाधिकारी महोबा,नेहा प्रकाश विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा को  जिलाधिकारी श्रावस्ती तथाश्रावस्ती  जिलाधिकारी टीके शिबु को अब जिलाधिकारी सोनभद्र नियुक्त किया गया है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels