मुंबई के क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में में आर्यन खान (Aryan Khan ) की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ सेल्फी लेने वाले केस में मुख्य गवाह किरण गोसावी ( Kiran Gosavi ) को महाराष्ट्र के पुणे( Pune ) से गिरफ्तार कर लिया गया है। किरण गोसावी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। उसे तीन साल पुराने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स केस में गवाह बनाए जाने के बाद से ही गोसावी फरार था। उसके बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने गोसावी पर करोड़ों रुपए की डील करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
पुणे पुलिस के मुताबिक, गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। किरण गोसावी ( Kiran Gosavi ) को 2018 धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है जिसमें वह फरार था। 2019 में, पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया था। जिसके बाद से वह लापता था और उसे केवल एनसीबी गवाह के रूप में क्रूज रेड के दौरान देखा गया था। 14 अक्तूबर को पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
पुलिस के मुताबिक, 2018 में किरण गोसावी ( Kiran Gosavi ) और शेरबानो कुरैशी ने पुणे के चिन्मय देशमुख नाम के युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था जिसके एवज में दोनों ने उससे तीन लाख रुपये ठग लिए। लेकिन चिन्मय को नौकरी नहीं मिली और अब इसी आरोप में किरण गोसावी को गिरफ्तार किया गया है।केपी गोसावी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से पैसों ठगता था। बुधवार देर रात से गोसावी के पुणे में सरेंडर करने की चर्चा थी। गोसावी मुंबई से फरार होकर उत्तर प्रदेश पहुंचा था और उसने लखनऊ समेत कई जिलों में सरेंडर का प्रयास किया। उसे पकड़ने के लिए पुणे पुलिस की दो टीमें भी लखनऊ पहुंची थीं। हालांकि, वह लखनऊ से फरार हो गया और उसकी आखिरी लोकेशन मंगलवार को सुल्तानपुर में मिली थी।
उसे आज 12 बजे के आसपास शिवाजीनगर कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल उसे फारासखाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है और पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता खुद उससे पूछताछ करने पहुंचे हैं।

Maharashtra | Kiran Gosavi was detained from outskirts of Pune in connection with a cheating case. The process to formally arrest him is underway: Amitabh Gupta, Commissioner of Police, Pune City pic.twitter.com/noF4xsq9o7
— ANI (@ANI) October 28, 2021