Friday, September 20, 2024

INDIA, News, Sports

ओलंपियन नीरज चोपड़ा से किया वादा आनंद महिंद्रा ने निभाया, तोहफे में दी खास महिंद्रा XUV700 गाड़ी

Neeraj Chopra receives personalised Mahindra XUV700 after Olympic heroics

Neeraj Chopra receives personalised Mahindra XUV700 after Olympic heroicsमहिंद्रा एंड महिंद्रा के )ने   में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के   (   ) और सोनीपत के सुमित अंतिल से किया वादा पूरा कर दिया। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra )की तरफ से महिंद्रा की नई नवेली XUV700 कार दोनों के घर पहुंच चुकी है। नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार के साथ फोटो शेयर कर आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। उन्होंने जल्द ही कार चलाने की बात कही है।

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंड़रा निवासी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और अन्य प्रदेशों की सरकारों ने करोड़ों रुपए के इनाम देने की घोषणा की।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने भी नीरज चोपड़ा को नई नवेली XUV700 गिफ्ट करने का वादा किया था। इस SUV को अभी तक सड़क पर नहीं देखा गया है। आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाते हुए शनिवार को XUV700 नीरज चोपड़ा के खंड़रा गांव स्थित घर पहुंचा दी है।

नीरज चोपड़ा के लिए गिफ्ट की गई XUV700 पर स्पेशल कस्टमाइजेशन की गई है। ब्लैक कलर की SUV पर नीरज का बेस्ट थ्रो (87.58) लिखा हुआ है। इसके साथ नीरज का थ्रोइंग पोज भी बना हुआ है। वहीं सुमित अंतिल की गाड़ी पर भी उनका बेस्ट थ्रो (68.55) थ्रोइंग पोज के साथ कस्टमाइज किया गया है।

आनंद महिंद्रा की ओर से गिफ्ट मिलने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें धन्यवाद किया है। उन्होंने स्पेशल कस्टमाइजेशन की तारीफ की और जल्द ही SUV का आनंद लेने का वादा किया है।इस पर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra )ने नीरज चोपड़ा को शानदार जवाब देते हुए कहा है कि अपने ट्वीट में लिखा, ”आपने देश को गौरवान्वित किया है,आशा है कि एसयूवी, हमारे चैंपियंस का रथ हमें गौरवान्वित करता रहे” ।

नीरज चोपड़ा को गिफ्ट की गई महिंद्रा XUV700 का नंबर भी बहुत स्पेशल है। इस गाड़ी का नंबर 8758 है। टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर जेवलिन फेंककर ही गोल्ड जीता था। इसी कारण गाड़ी का नंबर भी यही रजिस्टर्ड करवाया गया है। आनंद महिंद्रा ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने सचिन राय नाम के यूजर के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है कि, वह इसी का इंतजार कर रहे थे कि कौन सबसे पहले इसे नोटिस करता है। आपके पास बाज जैसी आंख है। वहीं, सुमित अंतिल को गिफ्ट की गई XUV700 गाड़ी पर अभी नंबर नहीं लगा है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels