Friday, September 20, 2024

INDIA, News, Uttar Pradesh

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लगा भीषण जाम, दीपावली छुट्टी के बाद लौट रहे लोगों के हजारों वाहन फंसे

Yamuna expressway jammed with post-Diwali traffic. Thousands of vehicles stuck for hours.

Yamuna expressway jammed with post-Diwali traffic. Thousands of vehicles stuck for hours. )पर रविवार को वाहनों की रफ्तार थम गई। हजारों वाहन रेंगते नजर आए। कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। नोएडा की तरफ जाने वाली साइड पर वाहन जाम में खड़े रहे। मांट टोल पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहनों की भीड़ के चलते फास्टैग व्यवस्था भी ध्वस्त नजर आई।

दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद रविवार को लोग निकले तो यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। एक्सप्रेसवे पर वाहनों का ऐसा रेला रहा कि आगरा के खंदौली टोल पर तो शनिवार सुबह 11 बजे से देर शाम तक एक किलोमीटर से लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर वाहन रेंगते रहे। आलम यह रहा कि टोल से निकलने में एक-एक वाहनों को आधा घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा था।

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway )पर यह जाम आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर ज्यादा था। शाम तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। टोल पर पानी की व्यवस्था भी नहीं होने के कारण जाम मे फंसे लोग परेशान भी रहे। वहीं टोल की पर्ची काट रहे कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। जाम के कई एंबुलेंस भी फंसी दिखीं।

पुलिस ने किसी तरह एबुंलेंस को गलत दिशा से होकर दिल्ली के लिए निकलवाया। यमुना एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर  ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 15 से 20 हजार वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं। रविवार को यह आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया। एक्सप्रेसवे पर एक साथ दोगुने वाहन आ जाने से जाम की स्थिति बनी।
यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway )पर आम दिनों में लगभग 15-18 हजार वाहन रोजाना निकलते हैं, लेकिन त्योहार मनाने के बाद रविवार को लगभग 40 हजार वाहन निकले। इसी से जाम के हालात पैदा हुए। सूत्रों के मुताबिक शनिवार और रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर ही एक लाख वाहन गुजर गए, जबकि आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो दिन में दौड़ने वाले वाहनों का आंकड़ा भी 50 हजार वाहनों का है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels