Saturday, September 21, 2024

News, Politics, Religion, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में ब्रज रज उत्सव का किया उद्घाटन ,साधु-संतों के साथ किया भोजन

Yogi Adityanath inaugurates Braj Raj Utsav in Mathura, has lunch with Hindu saints

Yogi Adityanath inaugurates Braj Raj Utsav in Mathura, has lunch with Hindu saints  के  ( बुधवार को  ( ) पहुंचे।वृंदावन में संतों के साथ भोज और फिर ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली के विकास के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद को 425 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे ब्रज विकास की परियोजनाएं जल्द धरातल पर दिखाई देने लगेंगी। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन भी किए। जहां पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे कलाकार व कारीगर पीएम नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

यमुना किनारे    ( कुंभ स्थल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार आयोजित हो रहे ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने हुनर हाट और शिल्प मेला का भी शुभारंभ किया। कुंभ स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ब्रज के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से 425 करोड़ की ब्रज विकास की योजनाओं का प्रस्ताव मिला था। उसे मंजूर किया गया और आने वाले समय में योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

( Yogi Adityanath ) ने कहा कि ब्रज रज उत्सव के आयोजन की बात सांसद हेमा मालिनी ने विजयदशमी के त्योहार लिए कही थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। हमने इससे पूर्व यहां कुंभ पूर्ण वैष्णव बैठक बांकेबिहारी की कृपा से सकुशल आयोजित की थी। मैं ब्रज की पावन धरा को कोटि कोटि नमन करता हूं। ब्रज रज का कण कण पावन है। संतों के सान्निध्य में यहां बिहारीजी और राधारानी की कृपा सब पर बनी रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री  योगी  ( Yogi Adityanath ) ने पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों के साथ जमीन पर बैठक भोज किया। संतों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सत्कार किया।

मुख्यमंत्री ने वृंदावन से मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। भागवत भवन में विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक पूरन प्रकाश, ठाकुर कारिंदा सिंह व ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels