Friday, September 20, 2024

INDIA, News, Sports

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड’ से किया गया सम्मानित, शिखर धवन को मिला अर्जुन पुरस्कार

Neeraj Chopra, Ravi Kumar among 12 awarded Major Dhyan Chand Khel Ratna

Neeraj Chopra, Ravi Kumar among 12 awarded Major Dhyan Chand Khel Ratna ( ) ने आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को  ( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award ) से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

 टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स) समेत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award ) से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों को ये पुरस्कार देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया। नीरज चोपड़ा के अलावा यह पुरस्कार रवि कुमार दहिया (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी) को दिए गए।

खेल रत्न पुरस्कार (  Khel Ratna Award )पाने में भारतीय महिला वनडे व टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज भी रहीं तो वहीं टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी इसमें शामिल रहे। भारतीय पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम इस लिस्ट में बाद में जोड़ा गया था। टोक्यो ओलिंपिक में कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दाहिया को भी खेल रत्न मिला। देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले नीरज चोपड़ा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। नीरज चोपड़ा सात अगस्त को टोक्यों ओलिंपिक खेलों में 87.58 मीटर के जैवलिन थ्रो साथ ऐथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।  इस दौरान कई खिलाड़ियों वो कोच को अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिए गए।

Shikhar Dhawan Conferred Arjuna Award By President Kovind For Contributions To Cricketशिखर धवन और कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को से सम्मानित किया गया। हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश को खेल रत्न और बाकी हॉकी खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया।

राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को खेल रत्न से सम्मानित किया। श्रीजेश ने हॉकी टीम के कांस्द पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्रीजेश ने कई अहम बचाव किए थे।

भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज को राष्ट्रपति कोविंद ने खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा। मिताली राज भारत की वनडे टीम की कप्तान हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 20,000 रन बनाए हैं। इस मुकाम को हासिल करने वाली मिताली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली ने साल 1999 में भारत के लिए डेब्यू किया था।

हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। वे पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद टोक्यो ओलिंपिक 2021 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ही थे। मनप्रीत टोक्यो ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक भी थे।

शिखर धवन को राष्ट्रपति कोविंद ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। धवन भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों में से एक हैं। धवन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू टेस्ट में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत को आईसीसी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

टोक्यो 2020 पैरालंपिक में गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल-4 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। सुहास को फ्रांस के लुकास माजुर से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सुहास ने 2016 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels