Saturday, September 21, 2024

News, Politics, Rajasthan, States

Rajasthan: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को

All ministers in Ashok Gehlot govt resign ahead of Cabinet reshuffle

All ministers in Ashok Gehlot govt resign ahead of Cabinet reshuffle (  ) की   ( ) सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले शनिवार शाम सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं। अब रविवार को नए सिरे से मंत्री बनाए जाएंगे। शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले दोपहर 2 बजे पीसीसी कार्यालय में सभी विधायकों को बुलाया गया है।

दरअसल, राजस्थान सरकार में गहलोत ( Ashok Gehlot ) और सचिन पायलट के बीच जारी गतिरोध के बीच आलाकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी के मद्देनजर सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत सरकार के नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी तय कर दिया है। फेरबदल 2023 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा कि सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। रही बात पुर्नगठन की, तो प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। यह प्रक्रिया कर एक हिस्सा है। कल दोपहर 2 बजे पीसीसी की बैठक है, वहां सब जाएंगे। वहां हमें आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।

इससे पहले  अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) सरकार के तीन मंत्रियों ने शुक्रवार शाम को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा शामिल हैं। शुक्रवार को ही तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफे देने की पेशकश की थी। इन सभी मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते इस्तीफा दिया था।

नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राजभवन में होगा। सूत्रों के अनुसार राजभवन की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी कितने मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, यह तय नहीं हो सका है।

 

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.