Friday, September 20, 2024

INDIA, News, PM Narendra Modi, Socio-Cultural

वृंदावन के चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया सरदार पटेल का चित्र,‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के संग्रहालय में लगेगा

Artist Krishn Kanhai) जिले के    ( में प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ( Krishn Kanhai )  का बनाया गया चित्र जिसमें पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उकेरा गया है।

यह चित्र फ्रेम सहित 7/8 फुट का है, इसे 2020 के लॉकडाउन के समय में लगभग एक महीने के परिश्रम में तैयार किया गया। बता दें कि नरेन्द्र मोदी देश के पांचवें प्रधानमंत्री हैं, जिनका चित्र भी कृष्ण कन्हाई ने बनाया है।

कृष्ण कन्हाई ने सोमवार को यह चित्र प्रधानमंत्री मोदी को संसद भवन मे भेंट किया।चित्र को देखकर प्रधानमंत्री मोदी मंत्रमुग्ध हो गये। चित्र के बारे में प्रधानमंत्री ने जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने चित्र को देखकर कहा कि इसे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के संग्रहालय अहमदाबाद में लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कृष्ण कन्हाई ( Krishn Kanhai ) ने अपनी कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनके द्वारा बनाईं सभी मुख्यमत्रियों के चित्रों को भी देखा है साथ में चाय पीने के साथ-साथ वृन्दावन की चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी और द्वारका की तरह वो वृंदावन के स्वरूप को भी निखारना चाहते हैं। कृष्ण कन्हाई ने जब वृंदावन आकर बिहारीजी के दर्शन का निमंत्रण दिया तो उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। कृष्ण कन्हाई ने लगभग मिनट प्रधानमंत्री के साथ बिताये। कृष्ण कन्हाई के साथ संसाद हेमा मालिनी, कुसुम कन्हाई और उनके पुत्र अर्जुन कन्हाई भी थे।

चित्रकार कृष्ण कन्हाई ( Krishn Kanhai ) पिछले 44 सालों से कला साधना में रत हैं। 2004 में पद्मश्री सम्मान, 2009/10 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय कालीदास सम्मान तथा 2015 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती सम्मान सहित अनेक सम्मान से अलंकृत हुए हैं। चित्रकार का कहना है कि यह सब बांके बिहारी जी की कृपा, गुरु एवं पिता पद्मश्री कन्हाई जी का आशीर्वाद है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की गैलरी में लगी मुख्यमंत्रियों की पेंटिंग को भी पद्मश्री कृष्णा कन्हाई ने बनाया था।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels