उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj ) जिले में कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush jain)के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर ( Kanpur ) , कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लांच किया था। अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। ये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हैं।
छापे के जो फोटो सामने आए, उनमें दिख रहा है कि अलमारी में कर्टन में भरकर नोट रखे गए थे। 500 रुपए के नोटों की गडि्डयों के बंडल बनाकर पूरा कैश रखा गया था। इन बंडलों को ऐसे पैक कर रखा गया था कि इन्हें आराम से कहीं भी कोरियर किया जा सके। सूत्रों ने बताया कि IT की टीम नोट गिनने की चार मशीनें लेकर पहुंची थी। बाद में नोट गिनने के लिए कुछ और मशीनें मंगाई गई।
बताया कि रकम इतनी ज्यादा थी कि देर रात तक 4 मशीनों से 40 करोड़ रुपए गिन पाए। बाकी नोटों की गिनती आज होगी। गिनती के बाद रकम 150 करोड़ से ज्यादा भी निकलने की आशंका है। नोट गिनने के लिए SBI के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। उनकी मदद से कैश कीगिनती जारी है। एक साथ शुरू हुई कार्रवाई के दो-तीन दिन तक चलने की उम्मीद है।
कन्नौज पीयूष जैन (Piyush jain)की इत्र की फैक्ट्री, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी।
परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं।
कारोबारी पीयूष जैन (Piyush jain)सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हैं। कुछ दिनों पहले ही पीयूष जैन ने समाजवादी पार्टी नाम से इत्र लांच किया था। इसको लेकर वह सुर्खियों में भी रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं। इनमें कई शैल कंपनियां भी शामिल हैं। इन कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी की गई है। कन्नौज में इत्र बनता है और मुंबई में इनका शोरूम है। जहां से इत्र देश और विदेशों में सप्लाई होता है।
#WATCH | As per Central Board of Indirect Taxes and Customs chairman Vivek Johri, about Rs 150 crores have been seized in the raid, counting still underway.
Visuals from businessman Piyush Jain’s residence in Kanpur. pic.twitter.com/u7aBTJhGxW
— ANI (@ANI) December 24, 2021