Friday, September 20, 2024

Election 2022, Elections, News, States, Uttar Pradesh

कासगंज में बोले गृहमंत्री अमित शाह – अखिलेश के राज में 700 दंगे हुए, पिछले 5 साल में एक भी नहीं, इस बार बीजेपी 300 पार

Amit Shah addresses rally in UP's Kasganj

  ( )  ने रविवार को   (  )  के बाहर पत्थर मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित किया। उन्होंने सपा-बसपा को जातिवादी और परिवारवादी दल बताया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

जनविश्वास यात्रा के दौरान कासगंज पहुंचे अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लेकर उनके ऊपर निशाना साधा। वहीं उन्होंने कल्याण सिंह की जमकर तारीफ की।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश में पहले दंगे होते थे, आज उसी उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे बन रहे  हैं। उद्योगों का जाल बिछ गया है और प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हो गया है। पहले हर जिले में एक बाहुबली होता था, आज हर जिले में एक उत्पाद है। पहले हर जिले में एक स्कैम होता था, आज हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है।अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अखिलेश जी क्या देखकर वोट मांगने निकले हो? आपको उत्तर प्रदेश की जनता जानती है। आपके 5 सालों में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे. योगी आदित्यनाथ के शासन में साढ़े चार साल में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि एक भी दंगा करे।’

अमित शाह ( Amit Shah)ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम महान कल्याण सिंह ने किया था। यही कल्याण सिंह जी थे, जब समय आया राम जन्मभूमि पर मंदिर बने या कुर्सी जाए तब उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकराकर प्रभु श्रीराम के मंदिर का रास्ता साफ कर दिया था।

केंद्रीय गृहमंत्री ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकारें चलाईं। क्या ये सभी का विकास कर पाईं? वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं परिवारवादी पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे। पांच साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए।  उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। नारा दिया कि इस बार भाजपा 300 पार।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah)से पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार 51 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार 100 में 60 फीसदी वोट हमारा है। 40 फीसदी में बंटवारा है। उसमें भी हमारा है। इससे पूर्व एटा के सांसद राजवीर सिंह ने देवी प्रतिमा भेंटकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। जन विश्वास रैली के मंच पर अन्य मंत्रियों में केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व सांसद और विधायक मौजूद रहे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.