बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को शनिवार की रात को सांप ने काट लिया। सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।
इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। यह इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।
सलमान (Salman Khan) के फार्म हाउस के आस-पास काफी पेड़-पौधे हैं और यह इलाका चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसकी वजह से यह खतरा बना रहता है।रात के 3 बजे सलमान खान को मुंबई के कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान अभी अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं।
सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी इसी फॉर्म हाउस पर करने वाले थे। हालांकि इस घटना के बाद मुश्किल ही है कि सलमान अब ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट करें। वे फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपने पनवेल फार्म हाउस में काफी समय बिताते हैं ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। अभी हाल ही में सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस में लंबा वक्त बिताया था। इस फार्म हाउस में चारों ओर हरियाली फैली हुई है। यहां तक कि सलमान ने यहां पर खेती के लिए भी जगह बनाई हुई है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान सलमान अपने फार्म हाउस में धान की खेती करते नजर आए थे।