Sunday, April 20, 2025

Crime, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आगरा के होटल में खुर्जा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी बाह के ब्‍लॉक प्रमुख लाल सिंह समेत दो गिरफ्तार 

Bah Block Pramukh Lal Singh arrested with accomplice in Agra hotel gangrape of Khurja woman

Bah Block Pramukh Lal Singh arrested with accomplice in Agra hotel gangrape of Khurja woman  (  के  ( AGRA) में थाना ताजगंज क्षेत्र के एक   होटल अमर यात्री निवास में रविवार को खुर्जा की युवती से दो युवकों ने किया था। युवती एक युवक को जानती थी। युवक ने उसे मिलने बुलाया था। इसके बाद होटल में लेकर गया। यहां दुष्कर्म किया। पीड़िता की सूचना के बाद पुलिस देर रात  बाह ब्लाक प्रमुख लाल सिंह समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पीड़िता खुर्जा की रहने वाली है।

खुर्जा की रहने वाली युवती ने रात 11 बजे पुलिस को काल करके दुष्कर्म की सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि बाह क्षेत्र के लाल सिंह से तीन महीने से उसकी बातचीत होती थी। उसने रविवार दोपहर तीन बजे फोन करके ताजगंज क्षेत्र में बुलाया था। यहां गाड़ी में बातचीत करने के बाद वह उसे होटल में ले गया। वहां उसका एक और साथी मिल गया। दोनों ने होटल में युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद गाड़ी से रोड पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने बाह के फरैरा निवासी लाल सिंह और उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। लाल सिंह बाह के वर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं।

आगरा  ( AGRA) पुलिस ने लाल सिंह और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाह क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तार करने की खबर फैलते ही चर्चाएं होने लगी हैं। उनके गांव और आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस की टीम गांव में तड़के चार बजे पहुंची थी। वहां से ब्लाक प्रमुख को साथ ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

पुलिस  ने बताया कि  विवेचना में कई प्रमाण मिले हैं। पुलिस को कॉल डिटेल में दोनों की बातचीत का पता चला है। इस वजह से आरोपी लाल सिंह के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। पीड़ित युवती के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। युवती ने अपना अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने की बात कही है। इस पर आरोपी के मोबाइल से वीडियो निकाला जाएगा। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद ली जाएगी। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels