Friday, September 20, 2024

Crime, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : गाजियाबाद में पत्नी को जन्मदिन मनाने के लिये होटल में बुलाया ,फिर पति ने उसे चाकुओं से गोदकर मार डाला और हो गया फरार

Hotel called to hotel to celebrate wife's birthday in Ghaziabad, then husband killed her by stabbing her with knives

 (  के    ( )  के खोड़ा स्थित आदर्श नगर के होटल  में सोमवार को जन्मदिन मनाने के बहाने अर्जुन ने अपनी पत्नी प्रियंका को बुलाकर चाकुओं से गोद दिया। हत्या के बाद आरोपी शव कमरा नंबर-107 के बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया। होटल के कर्मचारी ने भागते समय अर्जुन के हाथ खून से सने  देखकर मैनेजर और पुलिस को सूचना दी। मृतका की बहन चंचल ने आरोपी पर दहेज के लिए मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। खोड़ा पुलिस से शिकायत की है।

दिल्ली बुराड़ी के संतनगर में पोखराम की कोठी के पास प्रियंका (26) पिता दयानंद और परिवार के साथ रहती थी। दो साल पूर्व उसकी शादी हापुड़ गढ़ निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी नित्या है। चंचल का आरोप है कि शादी के बाद से पति दहेज के लिए प्रियंका से मारपीट करने लगा था। वह छह महीने से मायके में किराए पर रह रही थी और दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर काम कर रही थी।

रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था। उसने बेटी और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। इस बीच अचानक अर्जुन ने उसे फोन कर खोड़ा के आदर्श नगर में होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया। आठ जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे से वह गाजियाबाद (Ghaziabad ) के  होटल में रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह होटल में मिलने के लिए पहुंची तो अर्जुन कमरा नंबर-107 में था।

कुछ देर बाद अर्जुन कमरे से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगा। होटल के कर्मचारी मोहित ने बताया कि अर्जुन उसे धक्का देकर बाइक से वारदात में प्रयुक्त चाकू लेकर फरार हो गया, उसके हाथ में खून लगा था। काफी रोकने पर भी वह नहीं रुका। तो उसे शक हो गया।

मोहित तुरंत कमरे के पास गया तो गेट पर खून के निशान थे। उसने मैनेजर अभय को फोन कर बुलाया। कमरे में खून फैला देखकर गाजियाबाद  (Ghaziabad ) पुलिस को सूचना दी गई। खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे तो बाथरूम में प्रियंका का शव खून से लथपथ मिला। पेट को चाकू से गोदा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels