Friday, September 20, 2024

Crime, News, Religion, States, Uttarakhand

 उत्तराखंड : भड़काऊ भाषण मामले में आरोपी वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार

Uttarakhand Police arrest Jitendra Tyagi alias Waseem Rizvi

Uttarakhand Police arrest Jitendra Tyagi alias Waseem Rizvi  (   ) ने भड़काऊ भाषण मामले में शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन   उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी( Jitendra Narayan Singh Tyagi )को  उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के नारसन सीमा से बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। वसीम रिजवी को शहर कोतवाली लाकर घंटों तक पूछताछ की गई।

12 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में वमीम रिजवी ऊर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी( Jitendra Narayan Singh Tyagi )अपनी पुस्तक का विमोचन किया था। विमोचन कार्यक्रम में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण का प्रयोग किया था। इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में धर्म संसद हुई थी। इसमें भी वसीम रिजवी द्वारा भड़काऊ भाषण दिया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने वसीम रिजवी को नोटिस भी तामील कराया था। बृहस्पतिवार की देर शाम हरिद्वार पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को नारसन सीमा से गिरफ्तार कर लिया। वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को पुलिस गिरफ्तार कर शहर कोतवाली हरिद्वार लेकर आ गई।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बंद कमरे में वसीम रिजवी से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद वसीम रिजवी ( Jitendra Narayan Singh Tyagi )को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने बताया कि वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वसीम रिजवी ऊर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के साथ जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत स्वामी नरसिंहानंद गिरी भी उनके साथ मौजूद थे। भड़काऊ भाषण मुकदमे में स्वामी नरसिंहानंद गिरी भी नामजद हैं। लेकिन पुलिस ने सिर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की है। पुलिस के मुताबिक वसीम रिजवी और स्वामी नरसिंहानंद गिरी एक ही वाहन में हरिद्वार से बाहर जा रहे थे। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल के मुताबिक कानूनी कारणों से स्वामी नरसिंहानंद गिरी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels