केरल( Kerala ) के कोट्टायम की जिला कोर्ट ने बहुचर्चित नन दुष्कर्म कांड के आरोपी पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल (Franco Mulakkal) को दोषमुक्त करार दे दिया है।
केरल की कोट्टायम पुलिस ने नन के दुष्कर्म मामले में आरोपी बिशप के खिलाफ 2018 में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को दी गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया था कि 2014 से 2016 के बीच रोमन कैथोलिक चर्च के तत्कालीन बिशप फ्रैंकों (Franco Mulakkal) ने उसका यौन शोषण किया था। मामले की जांच के बाद बिशप को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर नन को बंधक बनाने, दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। ट्रायल कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। केस की सुनवाई नवंबर, 2019 से चल रही थी।
Kerala: Kottayam court acquits accused Franco Mulakkal in the nun rape case pic.twitter.com/UKgr23mt1A
— ANI (@ANI) January 14, 2022