Friday, September 20, 2024

Election 2022, Elections, INDIA, News, Politics, States, Uttar Pradesh

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल का आरोप- प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के बदले मुझसे मांगी घूस

Poster girl of Priyanka Gandhi's 'ladki hoon, lad sakti hoon' campaign, joins BJP

Row over Cong’s ‘Ladki hoon, lad sakti hoon’ campaign, poster girl makes shocking allegationsकांग्रेस महासचिव  के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ ( ‘Ladki hoon, lad sakti hoon’)  कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी महिला टिकट की रेस में पीछे छूट गई। कांग्रेस के शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या ( Dr. Priyanka Maurya )  ने आरोप लगाया है कि घूस न दे पाने की वजह से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी।

शुक्रवार को प्रियंका  ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं( ‘Ladki hoon, lad sakti hoon’) पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को कल। सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा।’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, पार्टी में जो धांधली चल रही है किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस में जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।

डॉ. प्रियंका  का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे। खुद जांच करें फिर बोलें, हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा। पर भाजपा के जुमलों को मात नहीं दे पा रही कांग्रेस।
कांग्रेस ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है। इसके कुछ ही घंटों बाद डॉ. प्रियंका ने कांग्रेस पर यह बड़ा आरोप लगा दिया है।

जिस सीट से प्रियंका मौर्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थीं, वहां से रुद्र दमन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया।

जिस सीट से प्रियंका मौर्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थीं, वहां से रुद्र दमन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया।

उन्होंने लिखा है कि प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपए के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.