Friday, September 20, 2024

Assembly Polls, Election 2022, Elections, News, Politics, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : बसपा सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले ब्राह्मण नेता रामवीर उपाध्याय भाजपा में हुए शामिल

Mayawati's close aide and Brahmin leader Ramveer Upadhyay joins BJP

Mayawati's close aide and Brahmin leader Ramveer Upadhyay joins BJP  सुप्रीमो मायावती (  ) के खास रहे बसपा सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले एवं ब्राह्मण नेता पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ( Ramveer Upadhyay ) ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। एक दिन पहले ही उन्होंने बसपा से इस्तीफा दिया था। रामवीर उपाध्याय को    में  भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके शास्त्रीपुरम स्थित निवास पर जाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। खराब स्वास्थ्य के कारण सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय व्हीलचेयर पर आए।

शास्त्रीपुरम स्थित घर पर पूर्व ऊर्जामंत्री और सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय ( Ramveer Upadhyay ) के भाजपा में शामिल होने की खबर पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही हाथरस, सादाबाद से उनके समर्थक घर पर पहुंचने लगे। दोपहर एक बजे व्हीलचेयर पर अपने पुत्र चिराग उपाध्याय और पत्नी सीमा उपाध्याय के साथ वह घर के बाहर लॉन में आए। रामवीर उपाध्याय ने केवल हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने साफा पहनाकर और भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने समर्थकों से रुंधे हुए गले से कहा कि हर कार्यकर्ता अपने आप को रामवीर उपाध्याय समझे।उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मोबाइल फोन के माध्यम से समर्थकों को संबोधित किया। डा. शर्मा ने कहा कि रामवीर उपाध्याय के आने से आगरा, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं सहित कई जिलों में भाजपा मजबूत होगी।
बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि रामवीर उपाध्याय ( Ramveer Upadhyay ) के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा। क्षेत्र की जनता उनके साथ-साथ पार्टी से भी जुड़ेगी। यह सदस्यता अभियान सिर्फ रामवीर उपाध्याय का नहीं, बल्कि उनके समर्थकों उनके रिश्तेदारों व उनसे जुड़े हुए उन सभी लोगों का है, जो बीजेपी में अपनी आस्था जताते हैं। इसके बाद फोन पर ही उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि रामवीर उपाध्याय के आने से पूरे प्रदेश में इसका असर नजर आएगा।
Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.