उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ ( ‘Ladki hoon, lad sakti hoon’) अभियान का चेहरा डॉ. प्रियंका मौर्या ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मौर्य ने पार्टी पर टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। टिकट न मिलने पर उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ चुकी है।
प्रियंका गुरुवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था। मुझे टिकट नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ ( ‘Ladki hoon, lad sakti hoon’) एक नारा है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया।
Former SP MLA Pramod Gupta and former Congress leader Priyanka Maurya join BJP, ahead of UP Assembly polls pic.twitter.com/5QVLBYeLGr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 20, 2022