Friday, September 20, 2024

Assembly Polls, Election 2022, Elections, INDIA, News, Politics, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह भाजपा में हुए शामिल

Former Union minister & Congress leader RPN Singh to joins Bharatiya Janata Party

में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह( RPN Singh ) मंगलवार को    में शामिल हो गए। एक दिन पहले ही वह यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक घोषित किए गए थे। उन्होंने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय नई दिल्ली में आरपीएन सिंह ( RPN Singh ) को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा तथा भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने आरपीएन सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के साथ सहारनपुर में 30 वर्ष से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशि मदान तथा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़े राजेन्द्र अवाना भी भाजपा में शामिल हो गए।

इस मौके पर आरपीएन सिंह ( RPN Singh ) ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का दिल है। जब यूपी तरक्की करेगा तो देश भी तरक्की करेगा और पिछले सात साल में जिस तरह से केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू किया गया वो प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस बार भी एक बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है। सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस जो लड़ाई लड़ रही है वो बेहद मुश्किल है। इसके लिए दम चाहिए। आत्मविश्वास और बहादुरी चाहिए। इसे कायरता से नहीं लड़ा जा सकता है। वो जहां भी जा रहे हैं उन्हें शुभकामनाएं।

आरपीएन सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से आते हैं जिनका इलाके में काफी प्रभाव है। वह 2009 में तत्कालीन पडरौना सीट से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं और यूपीए- 2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। आरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

उधर, एक के बाद एक नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हाल ये है कि इसके पहले लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.