Friday, September 20, 2024

INDIA, News, Republic Day, Social Media, World

Republic Day 2022: गूगल का आकर्षक ‘डूडल’ दे रहा खास अंदाज में 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई

Google Doodle depicts elements of parade

 Google Doodle depicts elements of paradeआज  पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ( )  ने भारत की जीवंत कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता एक ‘डूडल’ (  ) बनाया है।इस डूडल में राजपथ की परेड के सभी भावों को दिखाया गया है, इसमें हाथी, ऊंट, संगीत यंत्र, तिरंगा व शांति के प्रतीक दो कबूतरों को दिखाया गया है।

26 जनवरी(  ) को पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक देखती है, जो हर एक भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाली बात होती है।

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने खास डूडल ( Doodle ) के जरिए गणतंत्र दिवस का जश्न अनूठे अंदाज मेें मनाया है,गूगल ने 73वें गणतंत्र दिवस पर खास और आकर्षक डूडल बनाया है। इसमें गूगल ने भारत की संस्कृति और विरासत की झलक का प्रदर्शन किया है।  26 जनवरी को पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक देखती है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाली बात होती है।  खास अंदाज में गूगल के इस डूडल में ऊंट, हाथी, घोड़े, ढोलक समेत कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और तिरंगे को काफी मनमोहक अंदाज में दिखाया गया है। गूगल का यह विशेष अंदाज वाला डूडल मौके को यादगार बना देता है।

बता दें कि बीते साल 72वें गणतंत्र दिवस पर गूगल  के डूडल ( Doodle ) में देशभर की विभिन्न संस्कृतियों की  झलक देखने को मिली थी। इससे पहले 71वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए उसका रंग बिरंगा डूडल बनाया था। डूडल में इंडिया गेट से लेकर भारत की हर सांस्कृतिक झांकी को देखा जा सकता था। राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत की विविधता, कला व नृत्य सबदेखने को मिला था।जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels