Monday, April 21, 2025

Assembly Polls, Election 2022, Elections, INDIA, News, Politics, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :मथुरा में अमित शाह, बोले- उत्तर प्रदेश 2022 का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव

Amit Shah in Mathura

 Amit Shah in Mathuraयूपी की सियासी लड़ाई में बीजेपी को बढ़त दिलाने के लिए मैदान में उतरे दिग्गज नेता और    ( )    (  )में ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ कार्यक्रम में पहुंचे अमित शाह ने कहा कि इस बार का जो चुनाव है उसे विधायक का चुनाव मत समझिए, किसी को मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है।

 ने  अखिलेश यादव पर बाहुबलियों और गुंडागर्दी को लेकर जमकर हमला बोला भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। कहीं आजम खान कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे। आजम खान को जब पकड़ा तब CRPC की सारी धाराएं कम पड़ गईं। इतने मामले इन पर लगे।

अमित शाह( Amit Shah)  ने कहा कि एक ही प्रदेश ऐसा है जहां सबसे ज्यादा संत महंत विराजमान हैं। चाहे चित्रकूट हो चाहे काशी हो या फिर वृन्दावन। मोदी जी की सरकार नहीं होती तो राम मंदिर बनता क्या? हमें कहा जाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। अखिलेश जी को मैं कहना चाहता हूं कि मंदिर का भूमि पूजन हो गया है। पहले देश की सुरक्षा को सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग ताक पर रखते थे। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्रथमिकता देती है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी एक जाति का काम करती थी। बसपा आती थी दूसरी जाति का काम करती थी। कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा। भाजपा की सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा  की सरकारें चली, ये केवल जातिवाद और परिवारवाद के लिए चली। तुष्टिकरण के आधार पर चली, भृष्टाचार का यहां बोलबाला था।
उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी अर्थव्यवस्था है। एक बार और आशीर्वाद दे दो देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बना देंगे। शासन अगर अखिलेश के हाथ में होगा तो गुंडो का राज होगा। शासन अगर भाजपा के हाथ में होगा तो सुशासन होगा। भगवान परशुराम के नाम पर परशुराम पार्क का निर्माण हम कर रहे हैं। दुनियाभर के यात्री मथुरा में आए इस परंपरा को भाजपा ने बढ़ाने का काम किया है।

अमित शाह( Amit Shah)  ने कहा कि हमने पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को हम सब जानते हैं। पांच साल पहले सपा की सरकार में बहुबली परेशान करते थे। बहन बेटियों का अपमान होता था। भाजपा की सरकार आई तो इन सब ने सरेंडर कर दिया। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश जी के पेट में दर्द होता है। दो हजार करोड़ की भूमि जो माफियाओं के कब्जे में थी  उसे छुड़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। अखिलेश बाबू आप कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। आपको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि मैं ब्रज क्षेत्र की जनता को कहने आया हूं कि पिछले साढ़े सात साल में जो परिवर्तन हुआ है उसका श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। इस बार का जो चुनाव है उसे विधायक का चुनाव मत समझिए, किसी को मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव आने वाले पांच साल के उत्तर प्रदेश किस विचारधारा के हाथ में जाएगी उसका चुनाव है। सपा बसपा जब आती थीं तो एक जाति विशेष का काम होता था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सब का साथ सबका विकास हुआ है। ये सरकार किसी एक जाति की नहीं है। सम्पूर्ण समाज की है।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा आचार संहिता का सम्मान करती है। हमने तय किया है कि संवाद को मीडिया के माध्यम से घर-घर पहुंचाकर प्रचार करेंगे।  दुनियाभर में समर्पण भाव के लिए कृष्ण से पहले हम राधा का नाम लेते हैं। इस भूमि पर ढेर सारे अत्याचार करने वाले कंस का अंत हुआ। मथुरा की दिव्यता भव्यता लौटाना, उसे आधुनिक बनाने का संकल्प भाजपा का है। पिछले पांच साल में इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। चुनाव चाहे 2014 हो, 20127 का हो या 2022 का, ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं कमल ही कमल खिलता है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.