Thursday, July 04, 2024

INDIA, Rajasthan, States

Rajasthan: नहीं रहे कोटा के पूर्व महाराव बृजराज सिंह,झालावाड़ से तीन बार सांसद रहे, 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली

Former Jhalawar MP Brijraj Singh passes away

)के पूर्व सांसद और   ( )  राजपरिवार के सदस्य रहे महराव बृजराव सिंह( Brijraj Singh)  का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। शनिवार सुबह 7:45 बजे अचानक हार्टअटैक आने से उनकी हृदय गति रुक गई। पूर्व महाराव के देहांत से हाड़ौती संभाग में शोक की लहर हैं। पूर्व राजघराने की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार नयापुरा स्थित क्षारबाग में किया गया।

पूर्व महाराव बृजराज ( Brijraj Singh)का जन्म 21 फरवरी 1934 को हुआ था। वे कोटा के अंतिम शासक रहे महाराव भीमसिंह द्वितीय के इकलौते पुत्र थे। 20 जुलाई 1991 को वे कोटा के पूर्व महाराव बने थे। साल 1959 से 1961 तक कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर रहे थे। झालावाड़ लोकसभा सीट से साल 1962 , 1967 और 1971 में चुनाव जीत तीन बार सांसद भी बने।  तीसरी लोकसभा में वो कांग्रेस व चौथी व पांचवी लोकसभा में जनसंघ से सांसद चुने गए।उनकी पत्नी उत्तरा देवी हैं। वे पूर्व सांसद इज्यराज सिंह के पिता और भाजपा विधायक कल्पना देवी के ससुर हैं। उनके पौत्र जयदेव सिंह हैं और बेटी भवानी कुमारी हैं।
पूर्व महाराव बृजराज सिंह के बेटे इज्यराज भी कोटा लोकसभा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे है। इज्यराज की पत्नी कल्पना देवी वर्तमान में लाडपुरा से बीजेपी के टिकट पर विधायक है।पूर्व महाराव बृजराज सिंह को कोटा और हाड़ोती अंचल की लोक संस्कृति से हमेशा लगाव रहा। विजयादशमी पर गढ़ पैलेस में परंपरागत दरीखाना की रस्म में वे शामिल होते थे। यहां की संस्कृति के प्रति गुस्ताखी उन्हें बर्दाश्त नहीं थी। दरीखाने की रस्म के दौरान उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों को भी लताड़ लगाई थी।
बृजराज सिंह( Brijraj Singh) के निधन से शहर में शोक का माहौल है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व महाराव बृजराज सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा तथा मानव कल्याण के क्षेत्र व कोटा के विकास तथा संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण में उनका बड़ा योगदान रहा है। उनका निधन कोटा सहित संपूर्ण राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है।
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- पूर्व सांसद व कोटा के पूर्व महाराव बृजराज सिंह के निधन का समाचार दुखद है। कोटा के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि कोटा के पूर्व महाराव के निधन का समाचार सुन हृदय व्यथित है। झालावाड़ सांसद के रूप में उन्होंने सदैव हाड़ौती में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगक्त क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.