Thursday, July 04, 2024

Assembly Polls, Election 2022, Elections, INDIA, News, Politics, States, Uttar Pradesh

UP Election 2022 : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कासगंज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जाकर  मांगे वोट, बोले–जब सपा सत्ता में थी तब गुंडे खुलेआम घूमते थे और उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे

Goons roamed freely and there were riots in Uttar Pradesh when SP was in power ,Rajnath Singh

( )रविवार को   (  )  पहुंचे। उन्होंने कासगंज से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर वोट मांगे। राजनाथ ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh )ने कासगंज के एसकेवी इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार विकास का योगासन कर रही है। 84 तरह के योग होते हैं। 83 विकास के योग सरकार कर रही है, जबकि एक योग जो शीर्षासन का है वह विपक्ष के लिए छोड़ दिया है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को पता नहीं लाल रंग क्यों पसंद है? वह लाल पोटली से काम कर रही है।

राजनाथ सिंह ने प्रबुद्ध मतदाताओं से सवाल किया कि सपा के शासन में ही दंगे क्यों होते थे ? भाजपा में क्यों नहीं ? जब सपा सत्ता में थी तब यूपी में गुंडे खुलेआम घूमते थे और दंगे होते थे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अच्छी कानून-व्यवस्था के साथ-साथ विकास भी सुनिश्चित किया है, लेकिन जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तो गुंडे खुलेआम घूमते थे और दंगे होते थे। उन्होंने यह भी कहा कि अब गुंडों और माफियाओं को सुरक्षा नहीं मिलती है, लेकिन उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं।
उन्होंने सपा और बसपा पर समाज को बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश का सबसे बड़ा स्वस्थ लोकतंत्र है। लोकतंत्र के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सबकी है। लोकतंत्र का स्वास्थ्य किसी कीमत पर नहीं बिगड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव अलग है। आपने अन्य दलों की सरकारें देखी हैं, लेकिन भाजपा ने जो सरकार चलाई है वह बेजोड़ है। चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या सपा, बसपा की सरकार। सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लेकिन मोदी और योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। हमारे पीएम और सीएम ने ऐसे काम किए हैं, जिससे भ्रष्टाचार रुका है।
राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब 100 पैसा पूरा भेजने की व्यवस्था शुरू कर दी है। देश के किसानों के खातों में सम्मान निधि का पूरा पैसा पहुंचता है। भाजपा का यह चरित्र है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने कहा कि 1951 में जनसंघ के घोषणा पत्र में धारा 370 हटाने का संकल्प था। मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म कर दिया।
रक्षामंत्री ने कहा कि भारत की ताकत दिनोंदिन बढ़ रही है। यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है, अब ब्रह्मोस मिसाइल भी यूपी में बनेगी। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि पर कोई एक इंच भी कब्जा करेगा तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने पड़ोसी देश चीन व पाकिस्तान का बिना नाम लिए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत की सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक के कदम को दुनिया जानती है। आज भारत जो बोलता है वह सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करेंगे। हम राजनीति करेंगे तो इंसाफ़ और इंसानियत की राजनीति करेंगे। समाजवादी पार्टी सीमाएँ लांघ रही है। सपा बसपा समाज को बाँट कर वोट हासिल करना चाहती हैं।जाति, पंथ और मजहब के आधार पर हमें वोट नही चाहिए। समाजवादी पार्टी धुव्रीकरण की राजनीति कर रही है।
राजनाथ सिंह ने  प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान कल्याण सिंह  को याद किया।उन्होंने कहा कि जब कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो जिन्होंने जेल जाना मंजूर किया परंतु कारसेवकों के ऊपर गोली चलाना उनको मंजूर नही था। केंद्र सरकार ने उन्हें हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।
प्रभावी मतदाता कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह मीडिया से रूबरू हुए। पेगासस जासूसी मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर राजनाथ ने विपक्ष के आरोपो को नकार दिया। उन्होंने कहा कि पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समिति बनाई है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.