Friday, September 20, 2024

Election 2022, Elections, News, PM Narendra Modi, Politics, States, Uttar Pradesh

Kasganj : अमीर खुसरो की धरती पटियाली में काका हाथरसी की कविता के जरिये विपक्षियों पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी ,बोले – ऊपर सत्याचार है, भीतर भ्रष्टाचार

PM Modi lashed out at the opposition through Kaka Hathrasi's poem in Patiyali , the land of Amir Khusro

 PM Modi lashed out at the opposition through Kaka Hathrasi's poem in Patiyali , the land of Amir Khusro ने शुक्रवार ने   (  ) में अमीर खुसरो की जन्मभूमि )में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।पटियाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में काका हाथरसी की हास्य व्यंग्य कविता सुना विपक्ष को घेरा-

मन मैला, तन ऊजरा, भाषण लच्छेदार
ऊपर सत्याचार है, भीतर भ्रष्टाचार।
झूठों के घर पंडित बांचें, कथा सत्य भगवान की,
जय बोलो बेईमान की!

इन पंक्तियों का जिक्र किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो अपने परिवार से बाहर देख नहीं सकते वो यूपी का विकास कैसे करेंगे। ये परिवारवादी महलों में रहने वाले जमीनी हकीकत नहीं जानते। आपके पास ऐसा मुख्यमंत्री है जिस पर कोई आरोप नहीं है।

मोदी ने कहा कि आज की पुण्यतिथि है। पंडित जी ने पूरा जीवन अंत्योदय के लिए समर्पित किया। दीन-हीन के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया। कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी प्ररेणा से भाजपा निरंतर गरीबों, दलितों की सेवा में जुटी है। कल यूपी में पहले चरण का मतदान पूरा हुआ। लोगों ने भारी संख्या में मतदान किया। विशेष रूप से बहन बेटियों ने जमकर मतदान किया है। जो रुझान आए हैं वो यह बात रहा हैं भाजपा का परचम लहरा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान के बाद नेताओं के चेहरे लटके हुए हैं। योगी जी क्या हाल कर दिया इन लोगों का। ये लोग घोर परिवारवादी हैं। उनको यह बता चल गई है कि नैया डूब चुकी है। अभी से ही ईवीएम, चुनाव आयोग पर सवाल उठना शुरू कर दिया है। क्रिकेट में विकेट नहीं मिलती है। तब बॉलर चिल्लता है. आउट आउट है. नहीं होता है तो अंपायर पर गुस्सा करता है। पहले चरण के बाद ये लोग उसी तरह व्यवहार करने लगे हैं। लेकिन अब उत्तर प्रदेश को गुंडाराज नहीं चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं इन परिवारवादियों से कहना चाहता हूं आपकी नैया डूबना तय है। ईवीएम को गालियां देनी हैं तो 10 मार्च के बाद बहुत दिन हैं देते रहना। जनता ने परिवारवादियों की नीद उड़ा दी है। इन लोगों ने कितनी कोशिश की है। जाति के नाम पर अलग करने की। ये लोग पूरी तरह फेल हो गए हैं। महलों मे जिंदगी में गुजारने वालों को जमीनी सच्चाई का पता ही नहीं है। इन परिवारवादियों ने अपनी तिजोरी भरी हैं, इन्हें गरीबों की जरा भी फिक्र नहीं है।

मोदी ने कहा कि जहां डर होता है। अपराध होता है। माफियाराज होता है। वहां विकास नहीं हो सकता। कानून व्यवस्था कामय करना आसान नहीं होता। कानून व्यवस्था के लिए बहुत मेनहत होती है। सारे तंत्र को सजग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आपके पास बंगला है, गाड़ी है, खेत है, सबकुछ है। कोई दुख नहीं है, लेकिन माफिया और गुंडाओं की चलती है। उस माहौल में जवान बेटा सुबह घर से गया। शाम को उसकी लाश आए तो उस घर में सबकुछ होने का क्या उपयोग है। सुरक्षा जीवन में बहुत जरूरी है। यह काम योगी जी ने किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पांच साल में बिना भेदभाव समाज के लोगों के हितों में काम किया है। सपा की सरकार के समय महिला सुरक्षा और महिला गरिमा तार-तार होती थी। हमारी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। भाजपा की सरकार में प्रदेश के अंदर दो करोड़ 61 लाख गरीबों के घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। मेडिकल कॉलेज बनवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी, सड़क नहीं थी। बिजली का पैसा कहा जाता था इत्र वाले मित्र के घर में। इत्र वाले मित्र को भी हमारे बुलडोजर ने ढूढ़ निकाला। पहले महोत्सव के नाम पर सैफई महोत्सव होता था, जिसमें भाव था न भाषा थी। न राग था न रंग था। आज अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम होता है। मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी और रथोत्सव का कार्यक्रम होता है। प्रयागराज में भव्य दिव्य कुंभ और काशी में देव दिवाली का आयोजन होता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सोरों को तीर्थ स्थल बनाने का कार्य किया है। उसका समग्र विकास होगा जैसे अन्य तीर्थो का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार कब्रिस्तान की दीवार बना रही थी, लेकिन भाजपा विकास कर रही है। योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण भी किया। कहा कि पंडित जी अंत्योदय के सपने को सरकार ने साकार किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली में कासगंज और अमांपुर विधानसभा, पटियाली( Patiyali ) विधानसभा, एटा की मारहरा, एटा सदर, अलीगंज विधानसभा, बदायूं की दातागंज एवं शेखुपुर विधानसभा, फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज विधानसभा के कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे। बरेली, फिरोजाबाद और बदायूं के समर्थक और कार्यकर्ता वर्चअल माध्यम से जुड़े।
कासगंज के इतिहास पर गौर करे तो 53 साल बाद दूसरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जो यहां आये है। इससे पहले 1969 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कासगंज आई थीं। इसके बाद वह 1978 में सोरों में उपचुनाव के दौरान भी आईं, लेकिन उस दौरान वह पूर्व पीएम की हैसियत से आईं थी। कासगंज की पटियाली ( Patiyali )   का इतिहास भी बेहद दिलचस्प है यहां मशहूर कवि हजरत अमीर खुसरो का जन्म हुआ था।

https://platform.twitter.com/widgets.js

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.