Friday, September 20, 2024

Election 2022, Elections, News, States, Uttar Pradesh

UP Election 2022 : एटा-कासगंज, मैनपुरी में रविवार को मतदान के लिये कड़ी सुरक्षा,मैनपुरी अर्ध सैन्य बलों की 71 कंपनियों के हवाले

Tight security for polling in Etah, Kasganj, Mainpuri on Sunday, 71 companies of paramilitary forces deployed in Mainpuri

  में तीसरे चरण का मतदान (Third Phase polling  ) 20 फरवरी को  एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस और कासगंज में होना है। एटा, मैनपुरी और कासगंज में निष्पक्ष मतदान के लिए आखिरी समय में अर्ध सैन्य बल की संख्या बढ़ा दी गई है। अब 300 कंपनी रहेंगी। इनके अलावा भी है। सात-सात कंपनी एटा और मैनपुरी में बढ़ाई गई है।

तीसरे चरण के  मतदान(Third Phase polling  ) में एटा, मैनपुरी और  (  )  ज्यादा संवेदनशील हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। पहले मैनपुरी के लिए 63 कंपनी फोर्स मिला था। मगर, शुक्रवार को सात कंपनी बढ़ा दी गईं। जिले में 70 कंपनी अर्ध सैन्य बल चुनाव कराएगा। एटा के लिए 58 कंपनी फोर्स मिली थी। अब सात कंपनी बढ़ा दी गई। 65 कंपनी चुनाव कराएगी।

कासगंज के लिए 41 कंपनी आवंटित हुई थीं। अब यहां चार कंपनी और फोर्स भेजा गया है। एक कंपनी हाथरस में बढ़ाई गई है। फिरोजाबाद में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए जोन के फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज और एटा में 300 कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स लगाई है।

 ( ) के जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1643 बूथ, 1176 मतदान केन्द्रों पर पर 1282650 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके तहत अलीगंज के 342 मतदान केन्द्रों पर 340962 मतदाता, एटा सदर के 261 मतदान केन्द्रों पर 336464 मतदाता, मारहरा विधानसभा के 291 मतदान केन्द्रों पर 308712 मतदाता, जलेसर विधानसभा क्षेत्र के 282 मतदान केन्द्रों पर 296512 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

तीसरे चरण के  मतदान(Third Phase polling  ) में   (  ) जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बल की 71 कंपनियों के साथ ही करीब आठ हजार अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले को 20 जोन और 124 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान ये लगातार निगरानी करते रहेंगे।

मैनपुरी जिले के 1269 मतदान केंद्रों के 1756 मतदेय स्थलों पर रविवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 71 कंपनियों को बुलाया गया है। ये कपंनियां दो दिन पहले ही जिले में पहुंच गईं थीं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान ये अर्धसैनिक बल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा निरीक्षक, उप निरीक्षक, सशस्त्र आरक्षी व अन्य मिलाकर आठ हजार अन्य सुरक्षाकर्मी भी मतदान में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.